छत्तीसगढ़ में दो नक्सली गिरफ्तार
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर से दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 03:12 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 03:44 PM (IST)
रायपुर। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर से दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित जंगला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित पोटनार और टूगलाई एरिया के जंगल को घेरकर लोकल पुलिस छापामारी कर रही थी। छापेमारी के दौरान उसे दो लोगों पर शक हुआ। पुलिस को देखते ही दोनो भागने की कोशिश में थे तो पुलिस ने पकड़ लिया। इन दोनों की पहचान अनिल कुनजाम और चामरु कोसा के रूप में हुई है। अनिल और चारु इस इलाके के क्राइम में शामिल रहे है। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें