असम में आइएस के दो संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरफ्तारी विगत 14 मार्च को खुदेंगथाबी के सीमावर्ती चेकपोस्ट पर ट्रांस एशियन हाइवे नंबर एक पर हुई।
इंफाल, आइएएनएस। असम राइफल्स ने इस्लामिक स्टेट (आइएस) के दो संदिग्ध आतंकियों को मणिपुर के सीमावर्ती कस्बे से गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरफ्तारी विगत 14 मार्च को खुदेंगथाबी के सीमावर्ती चेकपोस्ट पर ट्रांस एशियन हाइवे नंबर एक पर हुई। यह दोनों संदिग्ध तब सीमावर्ती कस्बे मोरेह से इंफाल की ओर जा रहे थे। इन दोनों आइएस आतंकियों की पहचान नाजिर मुहम्मद और अबू बाकिर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- मणिपुर के नए सीएम ने आर्थिक नाकेबंदी खत्म कराने की प्रक्रिया शुरू
इन दोनों ने पुलिस को बताया कि वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं। असम राइफल्स के अफसरों ने इनके पास से 14 सिम कार्ड और कुछ हैंडसेट बरामद किए। इसके अलावा इनके पास 75,130 रुपये की भारतीय मुद्रा भी मिली। इन दोनों ने पुलिस को बताया कि यह दोनों 9 मार्च को ही कोलकाता से रवाना हो गए थे और 10 मार्च को नगालैंड स्थित दीमापुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। फिर वह इंफाल गए और वहां से मोरेह रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का राज्यसभा में गर्मजोशी से स्वागत
उन्होंने पुलिस को बताया कि मणिपुर में यह उनकी दूसरी यात्रा है। पुलिस अब यह पता लगाना चाहती है कि इन दोनों को इंफाल आने का असली मकसद क्या था।