विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बारिश के बाद महाजाम: गुरुग्राम में 10 किमी लंबा ट्रैफिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 19 घंटे फंसे रहे लोग

Published: Tue, 07 Jul 2026 09:11 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 07 Jul 2026 11:50 PM (GMT+05:30)

देशभर में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ी है, जिससे मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश हो रही है।

गुरुग्राम में NH-48 पर सड़क धंसने से 10 किमी लंबा जाम

गुरुग्राम में NH-48 पर सड़क धंसने से 10 किमी लंबा जाम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से जिस मानसूनी बारिश का पूरा देश इंतजार कर रहा था उसने अब रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई से लेकर दिल्ली एनसीआर और हरियाणा-पंजाब तक हर जगह भारी बारिश हो रही है। बारिश के बाद देशभर में भीषण ट्रैफिक की समस्या लोगों को झेलनी पड़ी।

गुरुग्राम में NH-48 पर सड़क धंसने से 10 किमी लंबा जाम

मंगलवार को भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के नरसिंहपुर इलाके में सनबीम कंपनी के पास दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे आवाजाही ठप हो गई। यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा।

इस हादसे के चलते इफ्को चौक से नरसिंहपुर तक करीब 8 से 10 किलोमीटर लंबा भारी ट्रैफिक लग गया, जिसके चलते जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को जयपुर की ओर जाने वाली गाड़ियों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी करने पड़े।

अलग-अलग जगहों से आए वीडियो में जलमग्न सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिखी। वहीं शाम को गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक पर बारिश के कारण भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल जाम के वीडियो

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे  पर 19 घंटे फंसे रहे लोग 

उधर महाराष्ट्र में भी खंडाला एग्जिट के पास 'मिसिंग लिंक' सेक्शन पर जबरदस्त लैंडस्लाइड के चलते लगभग 19 घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाकर मलबा हटाया और गाड़ियों की आवाजाही बहाल की, जिससे भारत के सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे में से एक पर ट्रैफिक फिर से चालू हो सका। इस घटना के कारण मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी देरी और जाम का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली - यूपी - बिहार में हफ्ते भर होगी बारिश, राजस्थान की भी बुझेगी प्यास; क्या है अन्य राज्यों का हाल?

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बारिश से ओवरफ्लो हुई नालियां, सड़क-फुटपाथ बने नाले; कई इलाकों में जाम ने किया परेशान