विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माननीयों ने तार-तार की लोकतंत्र की मर्यादा

By Edited By:
Published: Wed, 19 Feb 2014 05:24 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2014 09:36 PM (IST)

लखनऊ। देश के राजनीतिज्ञों ने एक बार फिर अपने व्यवहार से लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। उत्तर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। देश के राजनीतिज्ञों ने एक बार फिर अपने व्यवहार से लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर विधान सभा में भी जमकर हंगामा हुआ। चीनी मिल मालिकों के खिलाफ बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने हंगामा किया। यहां तक कि इन विधायकों ने सारे नियम-कानून को ताक पर रखकर अपने कपड़े तक उतार दिए। बताया गया है कि कपड़े उतारने वाले विधायक रालोद के थे। उधर, आज जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी काफी हंगामा हुआ इस दौरान पीडीपी विधायक ने एक स्टाफ को थप्पड़ जड़ दिया।

यूपी विधानसभा में विधायकों की इस हरकत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री आजम खां ने कहा कि विधायकों ने आधे कपड़े उतारे अगर वे पूरे कपड़े उतारते तो दुनिया उनकी मर्दानगी अच्छी तरह से देखती।

पहले से ही सत्र के हंगामेदार होने के कयास लगाए जा रहे थे। राज्यपाल बीएल जोशी के विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित करने के दौरान ही विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

सरकार का पर्दाफाश करेगी बसपा

बसपा ने देर शाम बैठक कर बजट सत्र को लेकर रणनीति तय की। नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर जनता से मुंह चुराने का आरोप लगाया। कहा, लोकसभा चुनाव से पहले पोल खोलने से डरी सरकार ने बेहद अल्प समय के लिए सत्र आहूत किया है लेकिन सपा सरकार को बचकर भागने नहीं दिया जाएगा। सदन में बसपा प्रदेश सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश करेगी और जवाबदेही तय करने को मजबूर करेगी।

पढ़ें: साल भर में गिर जाएगी यूपी की सरकार : बेनी

अभिभाषण में फर्जी आंकड़ें : भाजपा

भाजपा विधानमंडल दल नेता हुकुम सिंह ने आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण में सरकारी उपलब्धियों का फर्जी लेखाजोखा होगा। इसके विरोध में पार्टी ने बहिष्कार का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में पूर्णत: विफल रही है। अपराध व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं। अवैध खनन में सपाई लिप्त हैं। मंत्रियों के संरक्षण में अवैध धंधे हो रहे हैं। दंगा प्रभावित क्षेत्रों में अभी करीब 3000 पीड़ित शिविरों में रह रहे हैं। दूसरी ओर निर्दोषों पर गंभीर धाराएं लगा जेल भेजा जा रहा है। अपात्र व्यक्तियों को मंत्री पद का दर्जा देकर सरकारी खजाने की लूट हो रही है। गन्ना और धान उत्पादक किसान भुखमरी के कगार पर है और सरकार मूकदर्शक बनी है। सत्ता को एक परिवार के कुछ सदस्यों तक सीमित कर दिया है।

जर्जर कानून व्यवस्था पर घेरेगी कांग्रेस

कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में दल के नेता प्रदीप माथुर ने सदन में सरकार पर हमलावर रहने का संकेत देते हुए बताया कि जर्जर कानून व्यवस्था और विकास कार्य ठप होने के मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा। सरकारी धन का दुरुपयोग करने व किसानों की समस्याओं को लेकर सपा सरकार को जबाव देने के लिए बाध्य किया जाएगा।

पढ़ें: चुनावी सर्वे टीआरपी बढ़ाने का खेल : अखिलेश

किसानों के मसलों पर घेरेंगे : रालोद

रालोद विधानमंडल दल की बैठक में दल के नेता दलवीर सिंह ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर बेहाल किसानों की समस्याओं पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि धान खरीद की विफलता और आलू उत्पादकों की समस्या समाधान न होने पर भी विरोध जताया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।