विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव आयोग के खिलाफ TMC का राज्यसभा से वॉकआउट, प्रशासनिक अधिकारियों को हटाए जाने पर जताई आपत्ति

Published: Mon, 16 Mar 2026 08:32 PM (GMT+05:30)

चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव समेत शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को हटाए जाने के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।

चुनाव आयोग के खिलाफ टीएमसी का राज्यसभा से वॉकआउट(फोटो: एएनआई)

चुनाव आयोग के खिलाफ टीएमसी का राज्यसभा से वॉकआउट(फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. TMC ने चुनाव आयोग के फैसले के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया

  2. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव सहित शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी हटाए गए

  3. सरकार ने TMC पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का आरोप लगाया

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव सहित शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को हटाए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस की नाराजगी संसद में भी दिखी।

पहले से ही एसआइआर को लेकर चुनाव आयोग के विरुद्ध सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही टीएमसी के सांसदों ने इस कार्रवाई के बाद सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही से दिनभर के लिए वॉकआउट कर दिया।

टीएमसी और कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का आरोप

हालांकि, सरकार की ओर से इसे अनुचित बताते हुए टीएमसी और कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमेशा हमले किए जाने का आरोप लगाया गया। राज्यसभा में शून्यकाल शुरू होते हुए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन खड़े हुए और तीन सेकंड में अपनी बात पूरी करने की अनुमति मांगी।

किरेन रिजीजू ने आपत्ति जताई

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने रात में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और गृह सचिव को हटा दिया है। आयोग के पास बहुत शक्ति है। टीएमसी सदन का समय बर्बाद करने की बजाए दिनभर के लिए राज्यसभा से बर्हिगमन करती है। इतना कहते ही टीएमसी सदस्य जाने लगे। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने आपत्ति जताई।

कहा कि यह विषय सदन की कार्यवाही में सूचीबद्ध नहीं था, फिर भी इसे उठाया गया, जो कि अनुचित है। चुनाव आयोग का विषय यहां उठाया गया, जबकि वह संवैधानिक संस्था है और उसे संविधान से अधिकार मिले हैं।

यह विषय उठाने के लिए सदन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर टीएमसी और कांग्रेस हमेशा हमले करती हैं।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: गौरवशाली अतीत से भविष्य की चुनौती तक... उद्योग और निवेश की राह कैसे होगी आसान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।