विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पेड़ से टकराई कार, 8 लोगों की मौत; दो घायल

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 10:40 PM (IST)

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रविवार को एक कार नीम के पेड़ से टकरा गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जम्बुनाथपुरम पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ जब वे एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।

तिरुचिरापल्ली में कार हादसे में 8 लोगों की मौत। (फोटो- सोशल मीडिया)

तिरुचिरापल्ली में कार हादसे में 8 लोगों की मौत। (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. तिरुचिरापल्ली में कार नीम के पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा।

  2. हादसे में आठ लोगों की दुखद मौत, दो गंभीर घायल।

  3. नमक्कल से कान छिदवाने के कार्यक्रम से लौट रहे थे।

डिजिटल डेस्क, तिरुचिरापल्ली। रविवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कार के नीम के पेड़ से टकराने से 8 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जम्बुनाथपुरम पुलिस थाना क्षेत्र के कोथुरपट्टी फोर रोड्स के पास शाम करीब 4:05 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, कार में सवार 10 लोग नमक्कल जिले के एरुमापट्टी में कान छिदवाने के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तंजावुर के थिरुकाट्टुपल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने मुसिरी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सड़क हादसे में  लोगों की गई जान

मृतकों की पहचान थिरुकाट्टुपल्ली के महाराजपुरम निवासी मणिकम, मुरुगन, राजेश, शक्तिवेल (42) और सुब्रमणि; तंजावुर जिले के साथनूर निवासी संगिली; तथा विल्लुपुरम जिले के पावादाई (50) और सीतारामन के रूप में हुई है।

साथनूर के रहने वाले 2 घायलों (रामलिंगम और रामर) मुसिरी सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने दुर्घटना पर जताया शोक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि दो घायलों को सबसे बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराया जाए। दुर्घटना की आगे की जांच चल रही है।

पीएमओ ने हादसे पर जताया दुख

हादसे पर पीएमओ ने भी दुख जाताया है। एक्स पोस्ट में लिखा,'तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी'

यह भी पढ़ें- 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें- पलामू में तिलक समारोह से लौट रही बाराती कार बिसफुट्टा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत; पांच गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।