विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गैंगस्टर अनिल पंडित वॉन्टेड घोषित, चार आरोपी पुलिस हिरासत में

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:04 AM (IST)

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में गैंगस्टर अनिल पंडित को वांछित आरोपी घोषित किया गया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

गैंगस्टर अनिल पंडित फायरिंग मामले में वांछित आरोपी घोषित

गैंगस्टर अनिल पंडित फायरिंग मामले में वांछित आरोपी घोषित

HighLights

  1. गैंगस्टर अनिल पंडित फायरिंग मामले में वांछित आरोपी घोषित

  2. चार नए आरोपी गिरफ्तार, पुलिस हिरासत में भेजे गए

  3. आरोपियों ने हमले से पहले हथियार चलाने का अभ्यास किया

राज्य ब्यूरो, मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंग्स्टर अनिल पंडित को इस मामले में वांछित आरोपित बनाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को अदालत को यह जानकारी दी। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

लारेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य पंडित ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये 18 अक्टूबर को श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। कहा जा रहा है कि अनिल अमेरिका से गिरोह का संचालन कर रहा है।

गैंगस्टर अनिल पंडित वांछित आरोपी घोषित

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा के सोनीपत जिला निवासी कुणाल और सुमित और उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा और बबीता को मुंबई के एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।

पुलिस ने अदालत को बताया कि श्रॉफ पर फायरिंग अनिल के निर्देश पर की गई थी। जांचकर्ताओं ने गिरफ्तार चारों आरोपितों की हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि वे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपितों के साथ इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे।पुलिस ने कहा कि इन चार आरोपितों ने शूटर को हथियार मुहैया कराए थे।

अब तक कुल 10 गिरफ्तार 

कुणाल और सुमित ने अनिल पंडित के कहने पर अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लिए थे, जबकि राधा और बबीता मुंबई गईं और उन्होंने हथियार साजिश में शामिल अन्य लोगों को सौंप दिया। मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम दो लोगों ने श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

वह बाल-बाल बच गए, जबकि उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत एक मामला दर्ज किया है। अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को अदालत ने हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय के मूल निवासी और मुंबई में रहने वाले रितिक कुर्मी उर्फ रोशन तथा हरियाणा निवासी फूल सिंह को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

हमले से पहले आरोपितों ने किया अभ्यास

जांच से जुड़े पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले को अंजाम देने से पहले आरोपितों ने मुंबई के पास एक स्थान पर हथियार चलाने का अभ्यास किया था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपितों ने हथियारों को जांचने के लिए गोलियां चलाई थीं।

इसके अलावा, अंधेरी स्थित एक होटल के कमरे में भी हथियार का परीक्षण किए जाने की बात सामने आई है। इस दौरान गलती से चली एक गोली बिस्तर पर जा लगी थी। पुलिस अब कथित अभ्यास स्थल की जांच कर रही है और हमले से पहले की गई तैयारियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- प्यार, साजिश और अपराध की दास्तान; प्रेमिका के चक्कर में कुणाल ने थामे हथियार, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया खुलासा

यह भी पढ़ें- ट्रेन से तस्करी कर हमलावर तक पहुंचाए थे हथियार, टाइगर श्रॉफ केस में UP की दो महिला समेत 4 गिरफ्तार