अद्भुत... एक ही तारीख को तीन पीढ़ियों का जन्मदिन
अब बहू ने 19 नवंबर को ही बेटे को भी जन्म दे दिया। इससे तीनों लोग अपना जन्मदिन एक ही तारीख को मना पाएंगे।
वाशिंगटन (एजेंसी)। अक्सर लोग अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों को जन्मदिन की बधाई देना भूल जाते हैं क्योंकि उनको तारीख याद नहीं रहती। न्यूजर्सी के एक परिवार को इसमें आसानी होती है। परिवार में बहू थेरेसा डन और सास क्लेरा ग्रेगरी का जन्मदिन तो 19 नवंबर को होता ही था।
अब बहू ने 19 नवंबर को ही बेटे को भी जन्म दे दिया। इससे तीनों लोग अपना जन्मदिन एक ही तारीख को मना पाएंगे। डन को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पति को भी उम्मीद थी कि शिशु अपनी मां व दादी के जन्मदिन पर ही पैदा होगा। डन ने 19 नवंबर को अपना 31वां और क्लेरा ने 67वां जन्मदिन मनाया है। अब उन्हें अगले साल बेटे के पहले जन्मदिन का इंतजार है।
यह भी पढ़ें : मालिक के कबूतरों को बचाने के लिए बंदर दी जान