विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हैं पंजाब का सबसे अमीर पुलिस ऑफिसर जिनके पास है 152 करोड़ की संपत्ति

By kishor joshiEdited By:
Published: Fri, 15 Apr 2016 02:04 PM (IST)Updated: Fri, 15 Apr 2016 02:16 PM (IST)

पंजाब में सबसे अमीर व्यक्ति कोई राजनेता नहीं बल्कि एक पुलिस अधिकारी हैं।

News Article Hero Image

मोहाली। 2012 में दाखिल हुए हलफनामें के अनुसार पंजाब में दो सबसे अमीर विधायक थे। इनमें से पहला नाम था कांग्रेस के विधायक केवल ढिल्लों जिनके पास 137 करोड़ की संपत्ति थी वहीं दूसरे थे करण कौर ब्रार जिनके पास 128 करोड़ की संपत्ति थी। लेकिन अब इस राज्य में एक ऐसा व्यक्ति है जो इन दोनों से भी ज्यादा अमीर है और वो कोई और नहीं बल्कि एक पुलिसवाला है।

यह पुलिसवाला है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर। भुल्लर के पास कुल 152 करोड़ की संपत्ति है। यह खुलासा उनके द्वारा हाल ही में गृह मंत्रालय की वेबासाइट पर दी गई जानकारी में हुआ है। इसके अनुसार मोहाली में सबसे लंबे समय तक एसएसपी रहे भुल्लर के पास कुल 16 संपत्तियां हैं जिनमें से 8 आवासीय, 4 कृषि योग्य और 3 व्यवसायिक प्लॉट हैं।

पढ़ें- मुंबई में रहना चाहते हैं देश के सबसे अमीर व्यक्ति

उनकी संपत्तियों में 85 लाख रुपये का बाराखंभा रोड पर प्लॉट और दिल्ली के ही सैनिक फार्म में 1500 स्क्वेयर फीट का यार्ड शामिल है। भुल्लर की सबसे महंगी संपत्ति है बरियाली गांव में 45 करोड़ की जमीन जो कि कृषि योग्य नहीं है। कागजातों के अनुसार इनमें से ज्यादातर संपत्तियां पूर्वजों की हैं।

पढ़ें: मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

आपको बता दें की भुल्लर दो बार मोहली के एसएसपी रह चुके हैं। इनमें से पहली बार उन्होंने 2009 से 2013 तक अपनी सेवाएं दी जबकि दूसरी बार वो 2015 से अब तक मोहली के एसएसपी हैं। भुल्लर पंजाब के उन 130 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

गृह मंत्रालय के अनुसार पंजाब के आईपीएस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के में उनकी संपत्ति 500 करोड़ के आसपास हो रही है। भुल्लर के अलावा पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोरा के पास 4.1 करोड़ की संपत्ति है वहीं पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के पास 16.6 करोड़ की संपत्ति है।

(साभार- नई दुनिया)