विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के पास सबकुछ, हमारे पास गुजरात की सच्‍चाई: राहुल गांधी

By Monika MinalEdited By:
Published: Sat, 09 Dec 2017 02:36 PM (IST)Updated: Sat, 09 Dec 2017 03:00 PM (IST)

चुनावी रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर उद्योगपतियों को मदद करने का आरोप लगाया।

भाजपा के पास सबकुछ, हमारे पास गुजरात की सच्‍चाई: राहुल गांधी
भाजपा के पास सबकुछ, हमारे पास गुजरात की सच्‍चाई: राहुल गांधी

 पाटन (एएनआई)। गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा की ओर से किए जा रहे चुनावी रैली में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमलों का क्रम जारी है। शनिवार को पाटन के हार्जी में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘उनके पास हर चीज है, केंद्र सरकार, उत्‍तर प्रदेश सरकार, महाराष्‍ट्र सरकार, आइबी.. सबकुछ लेकिन कांग्रेस पार्टी के पास कुछ नहीं केवल गुजरात की सच्‍चाई है।

राहुल ने आगे कहा, ‘जादू का खेल है.. 33,000 करोड़ रुपये, आपकी जमीन, आपकी बिजली सब गायब हो गया। मजा आ गया। किसको? 5-10 उद्योगपतियों को।


उन्‍होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा, पीएम ने पूरी रैली में भ्रष्‍टाचार का मुद्दा नहीं उठाया। वे लगातार मुद्दे बदल रहे हैं। अब पीएम रोजगार की बात नहीं करते हैं। गुजरात में हर समाज के लोग आंदोलन कर रहे हैं। दलितों पर अत्‍याचार के मौके पर मोदी सामने नहीं आते हैं। इसके बाद राहुल ने पीएम पर सीधा सवाल दागते हुए पूछा, पीएम बताएं आप चौकीदार हैं या भागीदार।

राहुल ने आगे कहा कि पीएम ने सरकारी कंपनियों से छीनकर कंट्रैक्‍ट अनिल अंबानी को दे दिया। अनिल अंबानी को हवाई जहाज का कंट्रैक्‍ट मिला लेकिन उन्‍होंने कभी हवाई जहाज नहीं बनाया है। अंबानी पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।

नोटबंदी को जादू बताते हुए राहुल ने कहा कि जादू से कंपनी निकल आयी। जय शाह की कंपनी मामले में पीएम कुछ नहीं बोले। नोटबंदी के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीबों को लाइन में खड़ा कर दिया, किसी सूट बूट वाले को लाइन में नहीं देखा।  

यह भी पढ़ें: पीएम का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- इनके नेता कहते हैं हर घर से निकलेगा अफजल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।