Move to Jagran APP

Chandra Sekhar Pemmasani: मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने वाले सबसे अमीर लोकसभा सांसद कौन? संपत्ति इतनी की चौंक जाएंगे आप

तेलुगु देसम पार्टी ( तेदेपा ) के गुंटूर से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी अब भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की केबिनेट का हिस्सा बन रहे हैं। 48 वर्षीय चंद्रशेखर पेशे से डाक्टर हैं और 18वीं लोकसभा चुनाव के सबसे अमीर चुनाव प्रत्याशी रहे हैं । उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और 3 44 695 वोटों से जीता है और अब वह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का हिस्सा होंगे।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Sun, 09 Jun 2024 09:59 PM (IST)
Chandra Sekhar Pemmasani: मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने वाले सबसे अमीर लोकसभा सांसद कौन? संपत्ति इतनी की चौंक जाएंगे आप
मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने वाले सबसे अमीर लोकसभा सांसद कौन? (Image: ANI)

नई दिल्ली, एएनआइ। तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) के गुंटूर से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी अब भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की केबिनेट का हिस्सा बन रहे हैं। घटक दल एन.चंद्र बाबू नायडू की पार्टी ने रविवार को इस बात की पुष्टि की है। 48 वर्षीय चंद्रशेखर पेशे से डाक्टर हैं और 18वीं लोकसभा चुनाव के सबसे अमीर चुनाव प्रत्याशी रहे हैं।

इस लिहाज से वह 5700 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले सबसे अमीर मंत्री भी होंगे। उन्होंने अपनी पारिवारिक संपत्ति में पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और 3,44,695 वोटों से जीता है और अब वह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का हिस्सा होंगे।

चंद्रशेखर पेम्मासानी कौन हैं?

एक्स पर पोस्ट में पूर्व तेदेपा सांसद और उद्योगपति गाला जयदेव ने पेम्मासानी को उनकी नई भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। राज्यमंत्री के प्रभार के लिए उन्हें सकारात्मक बदलाव लाने और अर्थपूर्ण प्रभाव छोड़ने का संदेश दिया है। चंद्रशेखर पेम्मासानी ने इसके अलावा, यूव‌र्ल्ड नाम से विश्वस्तरीय आनलाइन लर्निंग टूल भी तैयार किया है जो बड़े स्तर की परीक्षाओं के लिए छात्रों की आनलाइन तैयारी कराती है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Cabinet 2024: पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले Piyush Goyal की मोदी कैबिनेट में दोबारा एंट्री, ऐसा रहा राजनीतिक करियर

यह भी पढ़ें: PM Modi Cabinet 2024: 'हाईवे मैन ऑफ इंडिया' नितिन गडकरी का कैसा रहा राजनीतिक सफर? 1975 का आपातकाल है मुख्य कारण