विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'देश अपने जाबांज सैनिकों के साथ है', राजनाथ सिंह बोले- भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी सेना

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Tue, 15 Aug 2023 12:00 AM (IST)

रक्षा मंत्री ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप चाहे कम आक्सीजन में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर ...और पढ़ें

सेना के जवानों को भविष्य की हर किस्म की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सेना के जवानों को भविष्य की हर किस्म की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

HighLights

  1. भारत एक शांतिप्रिय देश है लेकिन उस पर बुरी नजर रखने वालों को छोड़ेगा नहीं : राजनाथ सिंह
  2. सरकार अपनी सेनाओं को आधुनिकतम हथियारों से लैस करने के लिए सभी प्रयास कर रही है : रक्षा मंत्री

नई दिल्ली, पीटीआई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख की सीमा पर चीन से तनातनी और पाकिस्तान के सीमा पार से आतंकवाद को समर्थन पर कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है लेकिन उस पर बुरी नजर रखने वालों को छोड़ेगा नहीं और मुंहतोड़ जवाब देगा। 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार अपनी सेनाओं को आधुनिकतम हथियारों से लैस करने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

चुनौतियों का सामना करने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

सेना के जवानों को भविष्य की हर किस्म की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ शांति नहीं चाहिए बल्कि हम अपने काम करने के तरीके से शांति कायम करने की प्रतिबद्धता को जाहिर करते हैं। लेकिन अगर किसी भी देश ने भारत पर बुरी नजर डाली तो हमारी सेनाएं उसे मुंहतोड़ जवाब देंगीं।

भारत की संप्रभुता में जवानों की अहम भूमिका : रक्षा मंत्री

भारत की संप्रभुता में जवानों की अहम भूमिका पर उन्होंने कहा कि भारत अपने बहादुर सैनिकों के साथ है जो अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। वह इसके लिए अपने आराम और सुविधाओं को भी भुला देते हैं।

रक्षा मंत्री ने देश के जाबांज सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सशस्त्र सेनाएं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तभी कर सकती हैं जब उनके पास अच्छे हथियार हों और उन्हें उम्दा प्रशिक्षण मिला हो। इससे सैनिकों का मनोबल तो बढ़ता ही है वह चुनौतियों का सामना करके विजयी होते हैं।

रक्षा मंत्री ने सैनिकों को किया संबोधित

रक्षा मंत्री ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप चाहे कम आक्सीजन में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर खड़े हों, या गहरे सागर की पनडुब्बी में हों। आप चाहे तपते हुए थार रेगिस्तान में हों या पूर्वोत्तर के सदाबहार वनों के बीच हों, हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आप सब देश के 140 करोड़ भारतीयों के दिल में बसे हुए हैं।