यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aero India 2023: Aero India में तेजस, सुखोई -30 ने दिखाई अपनी ताकत, एयर शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
एयरो इंडिया-2023 के उद्घाटन शो में तिरंगा ध्वज और भीम जैसे विभिन्न फॉर्मेशन दिखाए गए। एशिया के सबसे बड़े एयरो ...और पढ़ें

बेंगलुरु, पीटीआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरू के येलहंका एयरबेस में एशिया के सबसे बड़े एयरो इंडिया शो 2023 का उद्घाटन किया। एयरो इंडिया-2023 के उद्घाटन सत्र में होने वाले एयर शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। येलहंका वायु सेना स्टेशन में पांच दिवसीय एयरोस्पेस और रक्षा शो में विमानों ने ऊंची उड़ान भरी और लुभावनी हवाई कलाबाजी के साथ युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया।
तिरंगा, ध्वज और भीम जैसे फॉर्मेशन दिखाए गए
.jpg)
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर और सुखोई -30, और ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, सहित अन्य ने अपना प्रदर्शन दिखाया।
(1).jpg)
एयरो इंडिया-2023 के उद्घाटन शो में 'तिरंगा', 'ध्वज' और 'भीम' जैसे विभिन्न फॉर्मेशन दिखाए गए। एशिया के सबसे बड़े एयरो शो के उद्घाटन सत्र की एक प्रमुख विशेषता वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी थे, जिन्होंने तेजस विमान में गुरुकुल का नेतृत्व किया। भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण बैच ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।
.jpg)
सोमवार को शो में भाग लेने वाले पायलटों में से एक के अनुसार, नौ पायलटों ने "डायमंड डिस्प्ले" का गठन किया। भारतीय वायुसेना के पायलट ने कहा, "हॉक' के शामिल होने के बाद से यह मेरा चौथा एयरो इंडिया प्रदर्शन है।" द्विवार्षिक शो के 14 वें संस्करण का थीम 'द रनवे टू बिलियन अपॉर्चुनिटीज' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
