विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु के मंत्री ने कहा, जया के स्वास्थ्य पर हम सभी ने झूठ बोला

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 23 Sep 2017 05:52 PM (IST)

वन मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही अस्पताल में कई नेताओं के साथ उनकी मुलाकात और उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की दी गई जानकारी भी झूठी थी।

तमिलनाडु के मंत्री ने कहा, जया के स्वास्थ्य पर हम सभी ने झूठ बोला
तमिलनाडु के मंत्री ने कहा, जया के स्वास्थ्य पर हम सभी ने झूठ बोला

चेन्नई, आइएएनएस/प्रेट्र। तमिलनाडु के वन मंत्री सी. श्रीनिवासन ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बीमारी पर सही जानकारी नहीं देने के लिए जनता से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जब अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं तब उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठ बोला गया था। वन मंत्री शुक्रवार की रात चेन्नई से 500 किलोमीटर दूर मदुरै में एक आमसभा को संबोधित कर रहे थे। बीमार होने के बाद जयललिता पिछले वर्ष 22 सितंबर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं।

श्रीनिवासन ने कहा, 'हमने झूठ बोला था कि अम्मा ने (जयललिता) इडली, सांबर, चटनी खाई है और चाय भी पी रही हैं। सच तो यही था कि किसी ने उन्हें इडली खाते और चाय पीते नहीं देखा था। आपको भरोसा दिलाने के लिए कही गई सभी बातें झूठी थीं।'

वन मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही अस्पताल में कई नेताओं के साथ उनकी मुलाकात और उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की दी गई जानकारी भी झूठी थी। उन्होंने दावा किया कि सभी को उस समय शशिकला का डर सता रहा था।

उन्होंने कहा, 'यह बहुत आम है कि जो बहन घर के भीतर झगड़ा करती है वह दोस्त बनकर सामने आती है। हम पार्टी की गोपनीयता भंग नहीं होने देना चाहते थे। इसीलिए झूठ बोल रहे थे।'

पार्टी से दरकिनार किए गए नेता टीटीवी दिनाकरण के बयान का श्रीनिवासन ने उल्लेख किया। दिनाकरण ने कहा है कि उनके पास जयललिता का गलत इलाज होने का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के समर्थन में आईं अन्नाद्रमुक के दिनाकरन गुट की सांसद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।