विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु: ट्रेन में दरवाजे के अलावा खिड़कियों से भी घुस रहे लोग, छठ पर घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Published: Sun, 08 Nov 2026 03:17 PM (IST)

तिरुपुर रेलवे स्टेशन पर दिवाली और छठ के कारण भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जहाँ प्रवासी मजदूर त्योहारों पर घर ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर भीड़ की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

रेलवे स्टेशन पर भीड़ की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. दिवाली और छठ के कारण तिरुपुर स्टेशन पर भारी भीड़।

  2. प्रवासी मजदूर घर लौटने के लिए ट्रेनों में चढ़ने को बेताब।

  3. सुरक्षा बल भीड़ नियंत्रित करने में जुटे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े निटवियर और कपड़ा उद्योग केंद्रों में से एक तिरुपुर दीवाली के मौके पर सोशल मीडिया में खासा चर्चा में है। दीवाली और छठ को लेकर यहां के तिरुपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

त्योहार पर घर लौटने की चाहत में लोग ट्रेन पकड़ने आ रहे हैं। इनमें प्रवासी मजदूरों की संख्या ज्यादा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो में तिरुपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लोगों के चढ़ने की भीड़ खासा चर्चा में है।

Tiruppur Railway Station Crowd

कई जगहों से आते हैं लोग

स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और वेटिंग हॉल खचाखच भरे नजर आ रहे हैं, जिससे पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। तिरुपुर को भारत की 'निटवियर राजधानी' कहा जाता है, जहां तमिलनाडु के विभिन्न दक्षिणी जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे उत्तरी राज्यों के लाखों प्रवासी मजदूर काम करते हैं।

दीवाली और छठ को लेकर लोग लौट रहे घर

दिवाली और छठ के मौके पर कपड़ा मिलों और गारमेंट फैक्ट्रियों में छुट्टियां हो गई हैं। इस वजह से सभी मजदूर एक साथ अपने परिवारों के पास लौटने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में आरक्षित टिकट न मिलने के कारण जनरल बोगियों में सफर करने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

सुरक्षा और प्रशासन की चुनौतियां

यात्रियों की इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेशन परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ विशेष ट्रेनें (Festival Special Trains) भी चलाई जा रही हैं।

हालांकि ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही है। बस स्टैंडों पर भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है, जहां लोग त्योहार के लिए अपने घरों तक पहुंचने की हरसंभव कोशिश में जुटे हैं।

क्या ट्रंप ने गलत डाना व्हाइट को ऑफर कर दिया प्रेस सेक्रेटरी का पद? नाम के कन्फ्यूजन को लेकर छिड़ी बहस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।