विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु: विजय की सरकार में शामिल होगी IUML और VCK, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

Published: Thu, 21 May 2026 05:04 PM (GMT+05:30)

तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय की सरकार में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और विदुथलाई चिरुथइगल काची (VCK) शामिल होने पर सहमत हो गए हैं।

विजय की सरकार में शामिल होगी IUML और VCK (फाइल फोटो)

विजय की सरकार में शामिल होगी IUML और VCK (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय की सरकार को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और विदुथलाई चिरुथइगल काची (VCK) अब सरकार में शामिल होने पर सहमत हो गए हैं। दोनों दलों के विधायकों को कल मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

विजय की पार्टी को चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश मिला था, हालांकि पार्टी पूर्ण बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई थी। ऐसे में IUML और VCK जैसे छोटे सहयोगी दल सरकार के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। सरकार गठन के बाद से ही दोनों सहयोगी दल मंत्री पद को लेकर अलग रुख अपनाए हुए थे। खास तौर पर VCK लगातार अपने पत्ते नहीं खोल रही थी, जिससे विजय की पार्टी असमंजस में थी।

VCK ने पहले नहीं जताई थी जल्दबाजी

VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने एक दिन पहले कहा था कि पार्टी विजय की ओर से मिले सरकार में शामिल होने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी ने समर्थन देने के बदले मंत्री पद की कोई शर्त नहीं रखी थी।

थोल थिरुमावलवन ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने केवल सरकार गठन के लिए बिना किसी शर्त समर्थन दिया था, जबकि पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिली थीं। इसके बावजूद VCK ने पहले अपने किसी विधायक का नाम मंत्री पद के लिए आगे नहीं बढ़ाया था।

अभी कैबिनेट में दो पद खाली

मंगलवार सुबह विजय सरकार में कुल 21 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनके अलावा कांग्रेस के दो विधायक भी मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। फिलहाल कैबिनेट में कुल 33 मंत्री हैं और दो पद खाली बताए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि यही दो पद IUML और VCK को दिए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार में शामिल होने को लेकर दोनों दलों और विजय की पार्टी के बीच अंतिम सहमति बन चुकी है और कल मंत्रिमंडल विस्तार संभव है।

तमिलनाडु में 'राज्य गीत' पर महाभारत: थलापति सरकार के शपथ समारोह में लास्ट में बजा 'तमिल गाना', भड़के सहयोगी