विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विजय सरकार का नया आदेश: अम्मा कैंटीन होगी मॉडर्न, क्या-क्या बदलेगा?

Published: Mon, 18 May 2026 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2026 08:41 PM (IST)

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने राज्य भर की अम्मा कैंटीन के आधुनिकीकरण का आदेश दिया है। इस पहल ...और पढ़ें

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय

 तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को राज्य भर में अम्मा उनावगम (अम्मा कैंटीन) को पूरी तरह से नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करने का निर्देश दिया। यह कदम गरीबों और आम जनता को सस्ता, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

अम्मा कैंटीन होगी मॉडर्न 

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की और अम्मा कैंटीनों की बुनियादी सुविधाओं को उन्नत करने, आधुनिक रसोई उपकरणों की तुरंत खरीदारी और बिना रुकावट साफ भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि नवीनीकरण और उपकरण खरीद का खर्च संबंधित निगमों और नगरपालिकाओं के सामान्य कोष से ही वहन किया जाएगा।

कितनी चल रहीं कैंटीन?

बात दें इस समय ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के अंतर्गत 383 अम्मा कैंटीनें संचालित हो रही हैं, जबकि राज्य के अन्य निगमों और नगरपालिकाओं में 237 कैंटीनें चल रही हैं। इन कैंटीनों को शुरू में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने गरीबों के लिए सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया था।

बेहतर होगी व्यवस्था 

अब इन्हें आधुनिक बनाने से इनकी क्षमता बढ़ेगी और सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस योजना के तहत कैंटीनों में बेहतर बैठने की व्यवस्था, आधुनिक रसोई, स्वच्छता उपकरण और बेहतर वेंटिलेशन सिस्टम लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- '6 महीने भी नहीं चलेगी विजय की सरकार', DMK विधायक का दावा

यह भी पढ़ें- सीएम विजय ने लिखा केंद्र सरकार को पत्र, टेक्सटाइल इंडस्ट्री और इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर की बड़ी मांग