विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या कोलाथुर में होगी एमके स्टालिन की वापसी? पूर्व सीएम को हराने वाले TVK विधायक के निधन के बाद उपचुनाव की अटकलें तेज

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:22 AM (IST)

टीवीके विधायक वीएस बाबू के निधन के बाद कोलाथुर विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या एम.के. स्टालिन इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे।

कोलाथुर सीट से एमके स्टालिन के फिर से चुनाव लड़ने की चर्चा। (पीटीआई)

कोलाथुर सीट से एमके स्टालिन के फिर से चुनाव लड़ने की चर्चा। (पीटीआई)

HighLights

  1. कोलाथुर सीट टीवीके विधायक वीएस बाबू के निधन से खाली।

  2. एमके स्टालिन के उपचुनाव लड़ने की संभावना पर चर्चा तेज।

  3. डीएमके कार्यकर्ता स्टालिन को फिर से चुनाव लड़ाना चाहते।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। टीवीके (TVK) विधायक वीएस बाबू के निधन के बाद कोलाथुर की विधानसभा की सीट खाली है। इस सीट से अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या स्टालिन विधानसभा में पहुंचने के लिए दोबारा कोशिश करेंगे।

वीएस बाबू ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके प्रमुख और तत्कालीन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को हराकर सबको चौंका दिया था। इतना ही नहीं डीएमके को सत्ता गंवाना पड़ा और तमिलनाडु में एक ऐसी पार्टी की सरकार बनी जो पारंपरिक पार्टी नहीं थी। इसके नेता विजय सीएम बने हैं जो पहले फिल्मों में काम करते थे।

निधन के बाद खाली हुई थी कोलाथुर विधानसभा सीट

बाबू के निधन से कोलाथुर विधानसभा सीट खाली हो गई है, जिससे चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार वहां उपचुनाव होने की स्थिति बन गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला था, जहां स्टालिन को उस सीट से हार का सामना करना पड़ा। स्टालिन इस सीट का प्रतिनिधित्व वह 2011 से कर रहे थे।

पार्टी के भीतर स्टालिन को चुनाव लड़ाने की उठी मांग

डीएमके में पार्टी के भीतर से ही ऐसी मांगें उठने लगी हैं कि स्टालिन को कोलाथुर से दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए। डीएमके सांसद सी. रवींद्रन ने कहा है कि यह फैसला पूरी तरह से स्टालिन पर निर्भर है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि पार्टी कार्यकर्ता उन्हें फिर से चुनावी मैदान में देखना चाहेंगे।

स्टालिन ही करेंगे फैसला

रवींद्रन ने कहा कि यह हमारे नेता का विधानसभा क्षेत्र है, यह उनका फैसला है और केवल वही तय कर सकते हैं। मैं साफ बता दूं कि एक कार्यकर्ता के तौर पर, हमें बहुत खुशी होगी अगर वो चुनाव लड़ते हैं तो। हालांकि आखिरी फैसला केवल हमारे नेता ही लेंगे। बाबू को 82,997 वोट मिले, और उन्होंने स्टालिन को 8,795 वोटों के अंतर से हरा दिया।

चुनाव से पहले टीवीके में हुए शामिल

बाबू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत DMK से की और पार्टी में आगे बढ़ते हुए चेन्नई (उत्तर) जिला सचिव के पद तक पहुँचे। 2006 में वे पुरासावलकम से तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुने गए और 2011 तक इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वे AIADMK में शामिल हो गए, और फिर विधानसभा चुनावों से पहले टीवीके का दामन थाम लिया। उपचुनाव में डीएमको को खोई हुई जमीन पाने का मौका है।

महाराष्ट्रः भिवंडी में टेक्सटाइल स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।