महाराष्ट्रः भिवंडी में टेक्सटाइल स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कपड़ा कतरन गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकलकर्मी और पुलिस आग बुझाने तथा राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।

गोदाम में लगी आग (सोशल मीडिया)।
HighLights
भिवंडी में कपड़ा कतरन गोदाम में भीषण आग लगी।
आग ने आसपास के कई घरों को भी चपेट में लिया।
दमकल और पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी में कपड़ा कतरन (टेक्सटाइल स्क्रैप) रखने वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी की इसने अपने आसपास के कुछ घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें इतनी ज्यादा हैं कि दूर से ही देखी जा सकती हैं। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है।
पुलिस भी राहत-बचाव में जुटे
स्थानीय पुलिसकर्मी भी राहत-बचाव में लगे हैं। घरों में लगी आग से लोग परेशान हो रहे हैं। सारा सामान जलने के डर से लोग सामान घरों से निकालने में जुटे हैं।
घरों में जला लाखों का सामान
मिली जानकारी के अनुसार घरों में लगी आग से लाखों का सामान जल कर राख हो चुका है। लोग किसी तरह अपने बाकी सामानों को बचाने में लगे हैं। दमकल की दो गाड़ी मौके पर मौजूद हैं। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग बुझाने के बाद कूलिंग के काम में भी जब लगेंगे तब पता लगेगा कि आग किस वजह से लगी है। इसके बाद ही आग से नुकसान की सही जानकारी भी मिल पाएगी। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
बता दें महाराष्ट्र देश की आर्थिक तरक्की में काफी मदद करता है। वहां लगे बड़े-बड़े उद्योग इंडस्ट्री में उत्तर भारत से मजदूर जाकर काम करते हैं। लाखों की संख्या में वहां पर मजदूर बिहार-यूपी से जाकर रोजी रोटी के लिए काम करते हैं।