विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विजय सरकार को लगाई फटकार; कहा- अब सख्ती से निपटने का वक्त

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:00 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने 'दीपथून' पर 'कार्तिगई दीपम' जलाने के आदेश का पालन न करने पर तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार (फोटो-पीटीआई)

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को अवमानना नोटिस भेजा।

  2. 'दीपथून' पर 'कार्तिगई दीपम' न जलाने पर कार्रवाई।

  3. कोर्ट ने संवैधानिक अराजकता पर गहरी पीड़ा जताई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार, 27 नवंबर को तमिलनाडु सरकार के शीर्ष अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया। इन अधिकारियों ने 'दीपथून' (स्तंभ) के ऊपर 'कार्तिगई दीपम' का दीपक जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया था।

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने तमिलनाडु सरकार के इस कदम को प्रथम दृष्टया सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना माना। बेंच ने इस पर 'गहरा दुख और पीड़ा' जताई और चेतावनी दी कि जो लोग संवैधानिक अराजकता पैदा करने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना

बेंच ने कहा, 'सबसे पहले हमारे मन में जो शब्द आता है, वह है अफसोस! मौजूदा हालात को देखते हुए यही शब्द सबसे सटीक है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, इसके कारण हम आगे बताएंगे और हम यह बात बहुत दुख और पीड़ा के साथ कह रहे हैं।'

बेंच ने आगे कहा, 'अब समय आ गया है कि इस स्थिति से पूरी सख्ती के साथ निपटा जाए, वरना इससे संवैधानिक अराजकता पैदा हो जाएगी।'

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य के प्रशासनिक अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम कर रहे हैं और माना कि यह प्रथम दृष्टया अवमानना का मामला बनता है।

शनिवार को जलाया जाए दीपक

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि शनिवार को 'दीपथून' के ऊपर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' का दीपक जलाया जाए।

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद, पारंपरिक दीपक को 'दीपथून' के बजाय उच्छी पिल्लयार मंदिर के पास स्थित 'दीपा मंडपम' में जलाया गया।

यह भी पढ़ें- 'एक ही समुदाय को खुश करने के लिए हो रही जजों की सिफारिशें': पूर्व CJI बीआर गवई की राष्ट्रपति को चिट्ठी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।