चंडीगढ़ में तेज आंधी से तीन की मौत, 50 घायल
अधिकारियों ने आज बताया कि रविवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा आई तेज आंधी से तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोगों की घायल होने की खबर है। उन्होंने बताया कि आंधी की गति 70 से 105 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
चंडीगढ़। अधिकारियों ने आज बताया कि रविवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा आई तेज आंधी से तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोगों की घायल होने की खबर है। उन्होंने बताया कि आंधी की गति 70 से 105 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
पढ़ें: धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा सौर तूफान
रविवार की शाम तेज आंधी के कारण चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में स्थित एस डी कॉलेज की बाहरी दीवार गिरने से अंतिम वर्ष के छात्र हिमांशु की मौत हो गई। दुर्घटना में एक अन्य छात्र पीयूष भी घायल हो गया। मोहाली शहर के पास एक बस शेल्टर के ढह जाने से उसके नीचे फंसे युवक की मौत हो गई। हरियाणा के पंचकुला जिले के रायपुर रानी में तूफान के कारण मोटरसाइकिल फिसल जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पढ़ें: पंजाब में आंधी और तूफान से दो की मौत, जनजीवन प्रभावित
एक घंटे तक चले आंधी के कारण दीवारों, पेंड़ों और बिजली के खंभों के गिरने से लागों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई इलाके में पेड़ों और खंभों के गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के कारण चंड़ीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में रात को विद्युत सेवा भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह आंधी आई थी। मौसमविदों ने दोबारा आंधी आने के आसार भी जताए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर