विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा को नहीं दिखता देश का विकास : सोनिया

By Edited By:
Published: Fri, 04 Apr 2014 09:17 PM (IST)Updated: Sat, 05 Apr 2014 07:20 AM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नुमाइश मैदान में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर करारे कटाक्ष किए। कहा कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नुमाइश मैदान में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर करारे कटाक्ष किए। कहा कि भाजपा को विकास नहीं नजर आता। आजादी के बाद अभी तक इतना विकास कार्य हुआ है। उन्होंने यूपीए की उपलब्धियों का बखान भी किया। मुसलमानों पर सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने का हवाला देकर डोरे डाले। भाजपा को सांप्रदायिक और खुद को धर्मनिरपेक्ष बताया। वादा भी किया कि सत्ता में लौटने पर इलाज-दवाएं मुफ्त करेंगे। आवास का अधिकार मिलेगा।

अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह के समर्थन में आईं सोनिया निर्धारित वक्त (तीन बजे) से करीब 20 मिनट देरी से पहुंचीं। 15 मिनट के भाषण में निशाने पर सिर्फ भाजपा ही रही। कहा कि चुनावी दौर में हर पार्टी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन इस बार कुछ अजीब-सी बात हो रही है। आजादी से लेकर अब तक सबसे ज्यादा कांग्रेस का शासन रहा है। इस दौरान कांग्रेस ने बहुत काम कराए हैं, लेकिन भाजपा को हमारी उपलब्धियां नहीं दिख रहीं। कुछ लोगों की आंख पर ऐसा चश्मा लगा है कि उन्हें कुछ अच्छा दिखाई ही नहीं देता। वे सदा कांग्रेस को कोसने में ही लगे रहते हैं।

चुनावी भाषण में सोनिया ने एक बार भी मोदी का नाम नहीं लिया। सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू कराने का हवाला देकर अल्पसंख्यकों पर डोरे जरूर डाले। उन्होंने देश में विकास का कारवां चलाए रखने के बहाने कांग्रेस व रालोद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

पढ़ें: सोनिया के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।