यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'राजा करीब आता है, मुझे पसंद नहीं', सोनम और राज की चैट से हुए सनसनीखेज खुलासे
Sonam Raghuvanshi Case मेघालय में राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पूछताछ ...और पढ़ें

HighLights
- सोनम ने प्रेमी राज से की थी प्राइवेट बातें।
- पति राजा का करीबा आना पसंद नहीं: सोनम
- चाकू की मदद से आरोपियों तक पहुंची मेघालय पुलिस।
एजेंसी, शिलांग (मेघालय)। राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। इस केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम को पति राजा रघुवंशी के साथ रहना पसंद नहीं था। इसकी जानकारी सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाहा को भी दी थी।
सोनम के फोन से पता चला है कि उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा को मैसेज करके यह बात बताई थी। सोनम ने राज से कहा था कि उसे अपने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाना पसंद नहीं है।
यह भी पढ़ें- 'तुम हांफ क्यों रही हो...', सास के सवाल पर क्या बोली सोनम? आखिरी फोन कॉल से उठे कई सवाल
शादी के बाद सोनम ने रची साजिश
सोनम ने शादी के बाद जब राज को यह सब बताया, उसके बाद ही राज और सोनम ने मिलकर राजा को मारने की साजिश रची थी। शादी के बाद से सोनम लगातार प्रेमी राज के संपर्क में थी। सोनम ने राज को सुझाव दिया कि राजा का कत्ल करने के बाद वो विधवा हो जाएगी और फिर उससे शादी रचा लेगी।
सोनम ने शेयर की पल-पल की लोकेशन
इसी साजिश को अंजाम देने के लिए सोनम रघुवंशी पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय पहुंची और तीनों सुपारी किलर्स को वहां बुला लिया। सोनम लगातार ब्वॉयफ्रेंड राज और तीनों आरोपियों के साथ अपनी लोकेशन शेयर कर रही थी, जिसे फॉलो करते हुए सुपारी किलर्स मौके पर पहुंचे और राजा की हत्या कर दी।
.jpg)
शिलांग में फोन पर चैट करते हुए सोनम का सीसीटीवी फुटेज।
पुलिस को चाकू से मिला सुराग
राजा का शव मिलने के बाद जब शिलांग पुलिस ने छानबीन शुरू कि तो मौके से एक चाकू बरामद हुआ। इसी चाकू से पुलिस को किसी बाहरी व्यक्ति के होने का सुराग मिला। शिलांग पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, इस तरह का चाकू स्थानीय जगहों पर नहीं मिलता है। इसी से पुलिस को शक हुआ कि राजा की हत्या किसी स्थानीय शख्स ने नहीं बल्कि बाहरी राज्य से आए व्यक्ति ने की है।
आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?
चाकू मिलने के बाद पुलिस ने कातिल तक पहुंचने के लिए राजा और सोनम की कॉल डिटेल्स खंगाली। तभी पुलिस को पता चला कि सोनम अपने प्रेमी राज के संपर्क में है और राज भी सभी आरोपियों के संपर्क में था। इसी कड़ी में पुलिस ने पहले सभी आरोपियों को पकड़ा और आखिर में सोनम ने भी गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।
