विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठिठुरन, देश के इन राज्यों में आज बारिश का अनुमान

By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
Published: Fri, 15 Dec 2023 07:57 AM (IST)

Weather Update Todayउत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में एक या दो ...और पढ़ें

Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)
Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक
  2. उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में कोहरे का कहर जारी
  3. आज केरल, तमिलनाडु और असम के कई जिलों में बारिश की संभावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today: दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। हर बीतते दिन के साथ ठंड बढ़ रही है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की उम्मीद है।

घने कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत

उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में एक या दो स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। वहीं, त्रिपुरा में मध्यम कोहरा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

बिहार में बीते 14 दिन में 8 डिग्री तक गिरा तापमान

बिहार में इस बार दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते 14 दिनों 8 डिग्री तक तापमान गिर गया है। वहीं तूफान का प्रभाव खत्म होते ही पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि ठंड में वृद्धि का कारण पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, दिन के तापमान में भारी गिरावट है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Report: दिसंबर की शुरुआत में ही इतनी ठंड क्यों? वजह आई सामने, 14 दिनों में 8 डिग्री तक गिरा तापमान

इन इलाकों में बारिश की संभावना

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु और सिक्किम में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

कश्मीर घाटी में प्रचंड शीतलहर कई जलस्रोत जमे 

गुरुवार को कश्मीर में भीषण शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते हुए दिखे। वहीं, श्रीनगर शहर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जबकि घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। घाटी में तीव्र शीत लहर की स्थिति के कारण कई जलस्रोत जम गए हैं जबकि कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति पाइप जाम हो गए हैं। मौसम कार्यालय ने कहा कि 15 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा लेकिन सप्ताहांत में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।