यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather : दिसंबर की शुरुआत में ही इतनी ठंड क्यों? वजह आई सामने; 14 दिनों में 8 डिग्री तक गिरा तापमान
Bihar Weather Today बिहार में इस बार दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार के कई शहरों में गिर रहा तापमान
- बीते 14 दिन में 8 डिग्री तक गिरा तापमान
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News: दिसंबर की शुरुआत में ही इसबार लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मिंचौंग तूफान के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी रहा पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखा। वहीं, तूफान का प्रभाव खत्म होते ही पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही।
एक दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री था, जबकि 14 दिसंबर को 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि ठंड में वृद्धि का कारण पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, दिन के तापमान में भारी गिरावट है।
हालांकि, हफ्ते बाद मौसम में बदलाव आते ही ठंड में वृद्धि की थोड़ी संभावना है। वहीं, एक, दो व सात दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। 13 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया था। राजधानी के न्यूनतम तापमान में अंतर पर रिपोर्ट :-
पूर्वानुमान अधिकतम न्यूनतम
पटना
15 दिसंबर 24.0 12.0
मुजफ्फरपुर
15 दिसंबर 25.0 11.0
भागलपुर
15 दिसंबर 24.0 12.0
तापमान में गिरावट
तिथि तापमान
1 दिसंबर 19.6
2 दिसंबर 19.6
3 दिसंबर 17.4
4 दिसंबर 16.1
5 दिसंबर 18.7
6 दिसंबर 18.7
7 दिसंबर 19.6
8 दिसंबर 15.8
9 दिसंबर 15.1
10 दिसंबर 13.1
11 दिसंबर 10.8
12 दिसंबर 10.8
13 दिसंबर 10.6
14 दिसंबर 11.4
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
यह भी पढ़ें
Kharmas Kab Se Hai: खरमास कब से लग रहा और कब होगा समाप्त? पढ़ें जनवरी 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त