Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kharmas Kab Se Hai: खरमास कब से लग रहा और कब होगा समाप्त? पढ़ें जनवरी 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त

    Kharmas Kab Se Lag Raha हिंदू पंचांग के मुताबिक खरमास को शुभ समय नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है। खरमास में शादी न करने की सलाह दी जाती है। खरमास के दौरान लोगों को नए कारोबार के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। गृह प्रवेश करने से भी बचना चाहिए। हालांकि 16 जनवरी से शादी के दिन बनने शुरू हो गए हैं।

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Wed, 13 Dec 2023 02:23 PM (IST)
    Hero Image
    खरमास के दौरान शुभ कार्यों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए (जागरण)

    संजीव कुमार, डिजिटल डेस्क, पटना। Vivah Shubh Muhurat: दिसंबर महीने में अब शादी विवाह पर ब्रेक लगने वाला है, क्योंकि खरमास लगने वाला है। यानी खरमास लगने के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं होगा। खरमास के दौरान बाजार में भी रौनक समाप्त हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तो चलिए आज हम आपलोगों को बताने जा रहे हैं कि खरमास कब शुरू होगा और कब होगा समाप्त। इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि 2024 के जनवरी में शादी का मुहूर्त कब-कब है? शुभ मांगलिक कार्य कब से शुरू हो जाएंगे।

    खरमास कब है 2023 में

    16 दिसंबर 2023 को शाम के 3 बजकर 58 मिनट से खरमास की तिथि शुरू हो जाएगी। इस दौरान सूर्य देव वृक्ष्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। पूरे एक महीने के लिए शादी के साथ-साथ अन्य मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा।

    खरमास 2023 समाप्ति तिथि

    खरमास 16 दिसंबर की शाम 3 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होकर 15 जनवरी को समाप्त होगा। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

    खरमास में वर्जित कार्य 2023

    हिंदू पंचांग के मुताबिक खरमास को शुभ समय नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

    खरमास में शादी न करने की सलाह दी जाती है।

    इस महीने में नया घर खरीदना, कोई संपत्ति खरीदना, नया कारोबार शुरू करने से बचना चाहिए।

    इस दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए।

    इस माह में लोगों को नया वाहन नहीं खरीदना चाहिए।

    इस महीने में लोगों को मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

    जनवरी 2024 में शुभ मुहूर्त

    जनवरी 2024 में 16, 17, 20,21,22 और 27, 28,30 से 31 जनवरी तक यानी 9 दिन शादी के शुभ दिन हैं। इस दौरान खूब धूम धाम से लोग शादी कर पाएंगे।

    यह भी पढ़ें

    Bihar IAS Posting: बिहार में 10 आईएएस की पोस्टिंग, टॉपर शुभम कुमार को बड़ा पद, CM नीतीश ने अपने क्षेत्र में दी ड्यूटी

    Bihar News: शिक्षा माफिया बच्चा राय के घर 'नोटों का पहाड़', गिनती करते-करते हांफी मशीन, पुलिस को मिले अहम सुराग