विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मछार के पास हमेशा तैयार रहता है Plan B, ट्रेनिंग साथी ने पर्सनल लाइफ पर भी किया खुलासा

Published: Thu, 01 Oct 2026 09:16 PM (IST)

फ्लाईदुबई में सह-पायलट के हमले के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार ट्रेनर साथी धवल ...और पढ़ें

भारतीय पायलट स्मित मछार (फोटो- रॉयटर्स)

भारतीय पायलट स्मित मछार (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. पायलट स्मित मछार ने फ्लाईदुबई के 174 यात्रियों की जान बचाई।

  2. सह-पायलट के हमले के बावजूद स्मित ने विमान को सुरक्षित उतारा।

  3. ट्रेनर ने बताया, स्मित के पास हमेशा 'प्लान B और C' रहते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्लाईदुबई में सह-पायलट के जानलेवा हमले के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार को एयरलिफ्ट कर यूएई लाया गया है, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर है।

इस बीच, उनके साथ न्यूजीलैंड में ट्रेनिंग ले चुके कैप्टन धवल पटेल ने बताया कि कैप्टन स्मित की दूरदृष्टि और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उड़ते विमान में उनके पास हमेशा 'प्लान B और प्लान C' तैयार रहता है।

ट्रेनर साथी ने बताया कैप्टन स्मित की बहादुरी का राज

एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कैप्टन धवल पटेल द्वारा ने बताया कि कैप्टन स्मित ने बेहद कम उम्र में स्पाइसजेट में फर्स्ट ऑफिसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अपने बेहतरीन कौशल के बल पर वे न केवल कैप्टन बने, बल्कि एक सम्मानित प्रशिक्षक भी बने, जहां वे अन्य पायलटों और भावी कैप्टनों को ट्रेनिंग देते हैं।

उन्होंने कहा कि मछार को अपने क्षेत्र का जो ज्ञान है और उड़ान के प्रति उनका व्यवहार और रवैया किसी कुशल पायलट से कम नहीं है।

दिमाग में हमेशा तैयार रहता है प्लान B और C

उन्होंने कहा, "कई बार मैंने स्मित मछार के साथ कॉकपिट साझा किया है। उनके पास हमेशा एक प्लान बी होता है, और इतना ही नहीं, पायलट को प्लान बी रखने का प्रशिक्षण दिया जाता है, बल्कि उनके दिमाग में एक प्लान सी भी होता है।

किसी भी विषय पर उनकी गहरी समझ और अगले ही पल विमान के अत्यधिक गति से उड़ने के बारे में उनकी दूरदृष्टि कमाल की है।"

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मछार का पहला वीडियो आया सामने, स्ट्रेचर पर इलाज के लिए ले जाते दिखे फ्लाईदुबई के रियल 'हीरो'

यह भी पढ़ें- भारतीय पायलट स्मित मछार को मिलेगा 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार', भूपेंद्र पटेल सरकार का एलान