विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवसेना चाहती है कि बाल ठाकरे पर गूगल बनाए डूडल

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Fri, 16 Jan 2015 01:14 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Jan 2015 01:44 PM (GMT+05:30)

शिवसेना चाहती है कि इंटरनेट सर्च इंजन गूगल द्वारा पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे पर डूडल बनाकर उनको श्रद्धांजलि दी जाए। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 23 जनवरी को 89वीं जयंती है। इस मामले में पार्टी के एक सांसद ने पहले ही कंपनी को पत्र लिख दिया है, जबकि

News Article Hero Image

मुंबई, ब्यूरो। शिवसेना चाहती है कि इंटरनेट सर्च इंजन गूगल द्वारा पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे पर डूडल बनाकर उनको श्रद्धांजलि दी जाए। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 23 जनवरी को 89वीं जयंती है। इस मामले में पार्टी के एक सांसद ने पहले ही कंपनी को पत्र लिख दिया है, जबकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी इस संबंध में ध्यान व सहयोग देने का आग्रह वह कर चुके हैं।

दक्षिण मध्य मुंबई से शिवसेना के सांसद राहुल शेवले ने 6 जनवरी को गूगल को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जिस तरह कंपनी द्वारा समय-समय पर गूगल डूडल के माध्यम से महापुरुषों एवं सेलिब्रिटीज के प्रति सम्मान प्रकट करता है, ठीक उसी तरह बाल ठाकरे को भी श्रद्धांजलि दी जाए। इसके दो दिनों के बाद शेवले ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम से पत्र लिखते हुए दिल्ली स्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी इस मामले में मदद देने का आग्रह किया है।

शिव सेना ने गोद लिए 100 गरीब बच्चे

बाल ठाकरे को भी मिले भारत रत्न: मनोहर जोशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।