विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या ममता बनर्जी का साथ छोड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा? TMC सांसद ने तोड़ी चुप्पी, पीएम मोदी को बताया दोस्त

Published: Thu, 11 Jun 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी के संकटपूर्ण दौर में ममता बनर्जी के प्रति अपनी पूरी निष्ठा जताई है और कहा कि वे उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे।

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा(फोटो: सोशल मीडिया)

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा(फोटो: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. शत्रुघ्न सिन्हा ने ममता बनर्जी के प्रति निष्ठा दोहराई।

  2. संकट में टीएमसी प्रमुख को अकेला नहीं छोड़ेंगे सिन्हा।

  3. पीएम मोदी को 12 साल पूरे होने पर दी बधाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीएमसी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी के संकटपूर्ण दौर में अपनी नेता ममता बनर्जी के प्रति पूरी निष्ठा जताई है। पीटीआई के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस कठिन समय में ममता बनर्जी और टीएमसी को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी को कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बधाई दी है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुश्किल समय में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं। अब यह मेरा कर्तव्य है कि मैं ममता बनर्जी और टीएमसी के साथ मजबूती से खड़ा रहूं। मैं उन्हें इस मुश्किल दौर में अकेला नहीं छोड़ूंगा।

बागी गुट में शामिल होने का मिला था न्योता

पार्टी में मचे अंदरूनी घमासान के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया कि उन्हें भी टीएमसी के बागी गुट में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था। उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे टीएमसी के बागी गुट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन मेरा सैद्धांतिक रुख यही है कि मुझे इस समय ममता बनर्जी के साथ खड़े रहना चाहिए।"

ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए सिन्हा ने आगे कहा कि ममता बनर्जी एक स्ट्रीट फाइटर हैं। उनके पास अब भी 41 प्रतिशत वोट शेयर की ताकत है।

पीएम मोदी को कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर दी बधाई

एक तरफ जहां शत्रुघ्न सिन्हा ने टीएमसी और ममता बनर्जी के प्रति अपनी वफादारी दोहराई, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यालय में 12 साल पूरे करने पर बधाई भी दी। सिन्हा ने पीएम मोदी को देश का मित्र और मार्गदर्शक बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री को इस ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंचने के लिए बधाई दी और इसे देश के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकालों में से एक बताया। "एक सच्चे स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ, हमारे मित्र और राष्ट्र के मार्गदर्शक माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi को कार्यालय में 12 वर्ष पूरे करने पर शुभकामनाएं, जो शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके आगामी जीवन में दीर्घायु, स्वस्थ और समृद्ध होने की कामना करता हूं। जय हिंद!"

टीएमसी नेता का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नेता प्रधानमंत्री मोदी के लगातार कार्यकाल के 12 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक रूप से चुने गए भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- मोदी राज के 12 साल 12 मास्टरस्ट्रोक, इन फैसलों ने बदल दी देश की तस्वीर

यह भी पढ़ें- GST से जन धन योजना तक, 12 साल में PM Modi के बड़े आर्थिक फैसले; आम आदमी और 'आत्मनिर्भर भारत' पर रहा फोकस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।