विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ऐसा अक्सर होता है', PM मोदी को बर्थडे विश करने में शशि थरूर से हुई ग्रामर मिस्टेक; मीम्स की आई बाढ़

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2026 07:58 PM (IST)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक छोटी सी व्याकरण संबंधी गलती कर दी।

शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी (फाइल फोटो)

शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब अपने फील्ड में महारत हासिल किए किसी शख्स से गलती हो जाए तो खबर बनना लाजमी है। ऐसा ही कुछ हुआ कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ, उनकी एक छोटी सी ग्रामर मिस्टेक ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी।

क्या है पूरा माजरा?

गुरुवार, 17 सितंबर को शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी। इस बढाई संदेश में सांसद से व्याकरण की एक छोटी-सी गलती हो गई।

बधाई संदेश में थरूर से प्रीपोजिशन (संबंध-सूचक शब्द) का इस्तेमाल गलत हो गया। फिर क्या था, एक के बाद एक यूजर्स ने कमेंट्स की बरसात कर दी।

थरूर से हुई भारी मिस्टेक

दरअसल थरूर ने संदेश में 'on his 76th birthday' (उनके 76वें जन्मदिन पर) लिखने के बजाय, 'in his 76th birthday' लिख दिया था। यह एक ऐसी गलती थी जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत पकड़ लिया।

THARUR

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

थरूर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'प्रधानमंत्री @narendramodi को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई।' उन्होंने आगे लिखा, 'उनके लिए एक बहुत ही सुखद दिन और आने वाला साल स्वस्थ और संतोषजनक हो, इसकी कामना करता हूं। इस अवसर पर हमारी प्यारी मातृभूमि की निरंतर जनसेवा के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'

एक यूजर ने इस गलती की ओर इशारा करते हुए कहा कि थरूर से भी गलती हो सकती है। यूजर ने लिखा, 'शशि जी से व्याकरण की गलती हो गई। भले ही यह 'fat finger' (टाइपिंग के दौरान उंगली फिसलने) की वजह से हुआ हो।'

THAROOOR

थरूर ने मानी गलती 

अपनी गलती मानते हुए थरूर ने जवाब दिया, 'हां, उनके जन्मदिन पर 'on' लिखना था, जो 'in' हो गया। अफसोस, ऐसा अक्सर हो जाता है।'

थरूर के इस सहज रवैये पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक में कहा कि अगर कांग्रेस नेता भी ग्रामर की गलतियां कर रहे हैं, तो जरूर 'मैट्रिक्स' में कोई गड़बड़ (ग्लिच) हुई होगी।

एक यूजर ने कहा, 'यह जरूर मैट्रिक्स में कोई गड़बड़ है। अब मुझे पक्का यकीन हो गया है कि हम एक सिमुलेशन में जी रहे हैं।' वहीं दूसरे ने कहा, 'इसे लूव्र या भारत मंडपम में फ़्रेम करवाकर लगा देना चाहिए।'

तीसरे यूज़र ने कहा, 'यह बात थोड़ी हिम्मत बढ़ाने वाली है कि गलतियां करना ठीक है। यहां तक कि डॉ। शशि थरूर से भी गलतियां होती हैं।'

यह भी पढ़ें- 'मेरे प्रधानमंत्री... काशी आना मेरा सौभाग्य', PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चिराग पासवान का दिखा खास अंदाज

यह भी पढ़ें- PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट कर फंसे ब‍िहार के राजद नेता, मुंगेर में जुनैद मखमूर से पुलिस ने पूछा- क्रिएटर कौन है?