PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट कर फंसे बिहार के राजद नेता, मुंगेर में जुनैद मखमूर से पुलिस ने पूछा- क्रिएटर कौन है?
Munger RJD Leader Junaid Maqbool Arrested: मुंगेर पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करने ...और पढ़ें

Munger RJD Leader Junaid Maqbool Arrested: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में राजद महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर गिरफ्तार; मुंगेर के कासिम बाजार पुलिस की कार्रवाई
HighLights
राजद महानगर अध्यक्ष जुनैद मकबूल प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट के लिए गिरफ्तार।
मुंगेर पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस आपत्तिजनक सामग्री के मूल क्रिएटर की तलाश में जुटी।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger RJD Leader Junaid Maqbool Arrested: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर अमर्यादित और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में मुंगेर पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। कासिम बाजार थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई लिखित शिकायत और प्राथमिक डिजिटल सत्यापन के आधार पर की गई है।
कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना और औपचारिक शिकायत मिली थी कि राजद महानगर अध्यक्ष द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल से देश के प्रधानमंत्री के संबंध में बेहद अशोभनीय व विधि-विरुद्ध पोस्ट साझा की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और तकनीकी साक्ष्यों की जांच के उपरांत आरोपित जुनैद मकबूर को हिरासत में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कंटेंट क्रिएटर और फॉरवर्ड चेन की हो रही तकनीकी जांच
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह जांच केवल गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं रहेगी। पुलिस की तकनीकी और साइबर सेल टीम इस बिंदु पर गहन पड़ताल कर रही है कि उक्त आपत्तिजनक सामग्री मूल रूप से किसके द्वारा तैयार (क्रिएट) की गई थी, इसे किस आईपी एड्रेस अथवा डिवाइस के माध्यम से सबसे पहले अपलोड किया गया और आगे कितने समूहों व व्यक्तियों तक इसे प्रसारित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर अभद्र व आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में राजद नेता गिरफ्तार
मुंगेर के कासिम बाजार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजद महानगर अध्यक्ष जुनैद मखमूर को दबोचा
पोस्ट तैयार करने वाले मूल स्रोत, माध्यम और डिजिटल प्रसार (फॉरवर्ड चेन) की तकनीकी जांच में जुटी साइबर व पुलिस टीम
राजद महानगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी से जिले में गरमाई सियासत; पार्टी के स्थानीय नेताओं व पदाधिकारियों ने साधी चुप्पी
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि डिजिटल फोरेंसिक जांच में जो भी तथ्य और नाम सामने आएंगे, उन सभी के विरुद्ध आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता के तहत समान रूप से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तारी से गरमाई मुंगेर की सियासत, राजद नेताओं ने साधी चुप्पी
प्रमुख विपक्षी दल के महानगर अध्यक्ष स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी की इस तरह गिरफ्तारी होने के बाद मुंगेर जिले के राजनीतिक गलियारों में अचानक सरगर्मी बढ़ गई है। एनडीए और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग इसे संवैधानिक पद की गरिमा पर हमला बताते हुए पुलिसिया कार्रवाई को जायज ठहरा रहे हैं।
दूसरी ओर, इस संवेदनशील घटनाक्रम और गिरफ्तारी के बाद राजद के स्थानीय खेमे में खलबली मची हुई है। मामले की संवेदनशीलता और कानूनी पेचीदगियों को देखते हुए पार्टी का कोई भी स्थानीय या जिला स्तरीय वरिष्ठ नेता फिलहाल कैमरे या मीडिया के सामने खुलकर प्रतिक्रिया देने से बच रहा है।
