शशि थरूर एक बार फिर कांग्रेस की बैठक में नहीं हुए शामिल, पार्टी से बढ़ती दूरियां या कुछ और...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए। यह बैठक आगामी संसद सत्र ...और पढ़ें

कांग्रेस से लगातार बढ़ती थरूर की दूरियां! (फाइल)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर जिनका पार्टी के साथ रिश्ता अब ऐसे मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है जहां से वापसी मुश्किल है। थरूर मंगलवार दोपहर पार्टी की मीटिंग में एक बार फिर शामिल हुए। यह मीटिंग पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली वाले घर पर अगले हफ्ते होने वाले संसद सत्र की तैयारी के लिए थी, जिसमें केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा और बीजेपी से G-RAM-G रोजगार गारंटी योजना पर सवाल पूछे जाएंगे।
दिल्ली में हुई इस बैठ में पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद थे। साथ ही पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी जैसे वरिष्ठ नेता भी थे।
कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए थरूर
NDTV के मुताबिक, शशि थरूर विदेश में हैं, और दुबई में लिटरेटर फेस्टिवल में हिस्सा लेने के बाद आज रात को लौटेंगे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पार्टी को अपनी गैर-मौजूदगी के बारे में बता दिया था। यह पिछले चार महीने में दूसरी बार है जब थरूर ने पार्टी की टॉप लेवल मीटिंग छोड़ी है।
पिछले हफ्ते भी बैठक में नहीं हुए शामिल
पिछले हफ्ते उन्होंने केरल में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए हुई मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। थरूर राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं।
कांग्रेस से लगातार बढ़ती थरूर की दूरियां!
वरिष्ठ सांसद शशि थरूर की कांग्रेस से दूरियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब थरूर कांग्रेस की बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने नवंबर और दिसंबर के बीच में तीन मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। जनवरी में भी वो दो मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं।
क्या CPIM का रुख करेंगे थरूर?
शशि थरूर के कांग्रेस छोड़ने की अफवाहों के बीच उनके CPIM में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगीं। जब इस पर उनसे पूछा गया तो कहा कि मैंने खबरें देखी हैं, लेकिन मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वहीं CPIM के वरिष्ठ नेता एमवी गोविंदन ने थरूर के पार्टी में शामिल होने की किसी भी बात को अटलकें बातकर खारिज कर दिया।
