विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो पार्टी का बड़ा हिस्सा नहीं', थरूर के खिलाफ कांग्रेस में फिर उठी आवाज; एक और MP ने की तीखी टिप्पणी

Published: Sat, 24 Jan 2026 04:14 PM (IST)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पार्टी के बीच तनाव बढ़ गया है। तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने केरल में एक ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर। (फाइल फोटो)

कांग्रेस सांसद शशि थरूर। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। अब एक और कांग्रेस सांसद ने ताजा हमला करते हुए कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी का कोई बड़ा हिस्सा नहीं हैं। यह दरार तब और सामने आई जब थरूर ने केरल में चुनाव से जुड़ी पार्टी की एक जरूरी मीटिंग छोड़ दी और उसकी जगह केरल लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हुए।

इस मनमुटाव पर मीडिया रिपोर्ट्स पर जवाब देते हुए थरूर ने कहा कि कुछ दावे सच हैं, लेकिन वह अपनी बात पार्टी के अंदर ही रखना पसंद करेंगे। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने शनिवार को कहा, "शशि थरूर कोई बड़ा हिस्सा नहीं हैं। नहीं दिखे तो नहीं दिखे, ऐसा कुछ है नहीं।"

'कुछ बातें सच तो कुछ नहीं'

इससे पहले इस विवाद पर पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने कहा कि ऐसे मामलों पर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। वह अपनी चिंताओं को सीधे पार्टी लीडरशिप तक पहुंचाना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, "अपनी चिंताओं को सीधे पार्टी लीडरशिप तक पहुंचाना बेहतर है। मीडिया में कई बातें सामने आई हैं, जिनमें से कुछ सच हो सकती हैं जबकि कुछ नहीं और ऐसे मामलों पर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।"

'पहले ही बता दिया था कि पार्टी के प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाऊंगा'

थरूर ने आगे कहा, "मैंने पार्टी को पहले ही बता दिया था कि मैं प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाऊंगा और मुझे जो कुछ भी कहना है, वह पार्टी के अंदर ही कहूंगा।" उन्होंने कहा, "एर्नाकुलम विवाद के बारे में मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं इवेंट में किताब लॉन्च करना चाहता था, लेकिन राजनीतिक कामों की वजह से जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में बुक लॉन्च को टालना पड़ा। यही वजह है कि मैंने कोझिकोड में इवेंट में शामिल होने का फैसला किया।"

यह भी पढ़ें: 'पार्टी लाइन का उल्लंघन नहीं किया, ऑपरेशन सिंदूर पर...'; कांग्रेस से तनातनी को लेकर खुलकर बोले शशि थरूर