विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: देश के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी, दिल्ली-एनसीआर में छाया रहा कोहरा

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 09 Jan 2023 05:59 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर और देश के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को देश के कई हिस्सों में घना ...और पढ़ें

देश के उत्तीर हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी। फोटो- एएनआई।
देश के उत्तीर हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी। फोटो- एएनआई।

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली-एनसीआर और देश के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार को देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान पंजाब के भटिंडा में विजिबिलिटी जीरे दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोहरा छाया रहा। दिल्ली में जारी भीषण शीतलहर के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई। रेल मंत्रालय के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में जारी कोहरे के कारण कई ट्रेने रद्द कर दी गईं या फिर देरी से चल रही हैं।

देश के कई हिस्से में छाया रहा कोहरा

भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बेहद कम विजिबिलिटी के साथ पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। IMD के मुताबिक, रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे भटिंडा में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। IMD के आंकड़ों के मुताबिक, अंबाला, हिसार, बहराइच और गया जैसी जगहों पर भी कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विजिबिलिटी 100 दर्ज की गई, जबकि पालम में विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई।

घना कोहरा जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार को भविष्यवाणी की थी कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात और सुबह के दौरान कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान और उसके बाद अगले तीन दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है।

रेलवे पर दिखा मौसम का असर

रेल मंत्रालय के मुताबिक, उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रविवार को सैकड़ों ट्रेनें या तो रद्द कर दी गईं या फिर देरी से चलीं। रेल मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, 335 ट्रेनें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं जबकि 88 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

यह भी पढ़ें-

Fact Check : सुनिधि चौहान के 8 महीने पुराने वीडियो को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से जोड़कर किया गया वायरल

 विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए भारत में कैंपस की राह खुली, डिजिटल यूनिवर्सिटी से गांव तक पहुंचेगी नई शिक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।