विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीपीईसी पर पाक के साथ ‘सीक्रेट बातचीत’ की रिपोर्ट को रूस ने किया खारिज

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2016 05:51 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 06:23 AM (IST)

एक बयान में रूस के विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि सीपीईसी के निर्माण में रूस के जुड़ने को लेकर इस्लामाबाद से कोई बातचीत नहीं की गई है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र। रूस ने मंगलवार को पाकिस्तानी मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा गया था कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के निर्माण पर पाकिस्तान के साथ ‘सीक्रेट बातचीत’ हुई है।


एक बयान में रूस के विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि सीपीईसी के निर्माण में रूस के जुड़ने को लेकर इस्लामाबाद से कोई बातचीत नहीं की गई है। बयान में आगे कहा गया, “पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई कि रूस और पाकिस्तान के बीच सीपीईसी के निर्माण को लेकर सीक्रेट बातचीत हुई है जिसमें कोई सत्यता नहीं है।”

रूसी दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “हमारा व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में पाकिस्तान का साथ काफी महत्व रखता है। हमारा मकसद इसे और मजबूत करना है। रूसी कंपनियों के बिजनेस प्रोजेक्ट्स जिनमें कराची से लाहौर तक उत्तर-दक्षिणी गैस पाइप लाइन का निर्माण शामिल है उसे द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर किया जा रहा है।”

पढ़ें- पाकिस्तानी नौसेना ने कहा, ग्वादर में तैनात किए जाएंगे चीनी नौसेना के जहाज

इस हफ्ते की शुरूआत में पाकिस्तानी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में कहा था कि व्यापार के लिए ग्वादर पोर्ट के इस्तेमाल के फैसले के साथ ही रूस 46 बिलियन की लागत से बननेवाले सीपीईसी से जुड़कर उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहता है। पाकिस्तानी मीडिया में आगे कहा गया कि इसके अलावा रूस पाकिस्तान के साथ सामरिक रक्षा सहयोग बढ़ाना चाहता है।

पढ़ें- आर्थिक गलियारे पर पाकिस्तान में उठने लगे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।