विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

48 घंटे पहले हुई इमरजेंसी लैंडिंग, अभी तक केरल में खड़ा है दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान; जानिए क्या है वजह

Published: Tue, 17 Jun 2025 03:57 PM (IST)

रॉयल नेवी का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट 48 घंटे बाद भी केरल में खड़ा है। खराब मौसम और ईंधन की ...और पढ़ें

केरल में रॉयल नेवी का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट अभी भी इमरेंजी लैंडिंग के बाद खड़ा है। (फोटो- एजेंसी)
केरल में रॉयल नेवी का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट अभी भी इमरेंजी लैंडिंग के बाद खड़ा है। (फोटो- एजेंसी)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल नेवी का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट 48 घंटे बाद भी केरल में ही खड़ा है। रविवार को इस लड़ाकू विमान की आपातकालीन लैंडिग हुई थी। खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण इस विमान की आपात लैंडिंग कराई गई थी। 

दरअसल, ये विमान भारतीय एअर स्पेस के बाहर रूटीन उड़ान भर रहा था। इस दौरान विमान ने तिरुवनंतपुरम को पहले से ही आपात लैंडिंग एयरफील्ड के रूप में चुना था। इसके तुरंत बाद इंडियन एअरफोर्स के आईएसीसीएस नेटवर्क ने उसको ट्रैक कर लिया, फिर पहचाना इसके बाद लैंडिंग की क्लियरेंस दी।

एअरपोर्ट पर खड़ा है F-35B

बता दें कि इमरजेंसी लैंडिंग के कुल 48 घंटे बाद भी ये पांचवीं जनरेशन का लड़ाकू विमान केरल के तिरुवनंतपुरम एअरपोर्ट पर खड़ा है। यहां पर इसकी जांच, मरम्मत और ईंधन भरने का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद इस विमान को ब्रिटिश वॉरशिप एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स पर भेजा जा सकता है।

भारतीय वायुसेना के अनुसार, F-35 सुरक्षित है। इसको ठीक करने का काम जारी है। जल्द ही यह उड़ान भर सकेगा। बता दें कि भारत की इस काम के लिए वैश्विक स्तर पर सराहना हो रही है।

अमेरिका के दावों की खुली पोल

बताया जाता रहा है कि F-35B एक पांचवीं जनरेशन का स्टील्थ मल्टीरोल जेट है। अमेरिका और इंग्लैंड की ओर से हमेशा ये दावा रहा है कि इस विमान को रडार भी डिडेक्ट नहीं कर पाता। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने चुटकी में इस लड़ाकू विमान को डिटेक्ट कर लिया। इसके साथ ही IACCS ने एफ-35 को डिटेक्ट करने के साथ पहचान भी कर लिया।

IAF ने बताया एक असाधारण घटना

इस बीच भारतीय वायुसेना ने इस विमान की इमरेजेंसी लैंडिंग और लंबे समय तक उड़ान ना भरने की घटना को असामान्य बताया है। वायुसेना का कहना है कि किसी विदेशी स्टील्थ फाइटर जेट का 48 घंटे से भी ज्यादा समय से भारत में खड़े रहा एक असाधारण घटना है। आईएएफ ने कहा कि वह विमान को सहायता प्रदान कर रही है।

बेहद खास है ये लड़ाकू जेट

जानकारी के अनुसार, F-35B एक पांचवीं जनरेशन का स्टील्थ मल्टीरोल जेट है, जो वर्टिकल लैंडिंग और शॉर्ट टेक-ऑफ कर सकता है। यह बेहद उन्नत सेंसर, रडार ने बचने की तकनीक और उच्च मारक क्षमता से लैस है। इसे दुनिया का सबसे घातक फाइटर जेट माना जाता है।

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI159 क्यों हुई कैंसिल? सामने आई ये बड़ी वजह

यह भी पढ़ें: Air India Plane Crash: झरझर बहने लगे आंसू, फोटो के सामने जोड़े हाथ...पायलट सुमित सभरवाल की आखिरी विदाई में छलका पिता का दर्द