विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI159 क्यों हुई कैंसिल? सामने आई ये बड़ी वजह

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Tue, 17 Jun 2025 01:13 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Jun 2025 03:38 PM (GMT+05:30)

Ahmedabad to London Flight Cancel अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 159 में तकनीकी खराबी आने ...और पढ़ें

अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद। फाइल फोटो
अहमदाबाद से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद। फाइल फोटो

एएनआई, अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का एक और विमान चर्चा में आ गया है। फ्लाइट AI 159, बोइंग 788 को रद कर दिया गया है। यह विमान आज दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला था, मगर अचानक फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा कर दी गई। पहले विमान में तकनीकी खराबी के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब एअर इंडिया ने उड़ान रद करने की वजह साफ कर दी है।

बता दें कि यह फ्लाइट ठीक उसी रूट पर जाने वाली थी, जहां कुछ दिन पहले एअर इंडिय की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

एअर इंडिया ने बताई वजह

एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए बताया है कि अहमदाबाद से लंदन की फ्लाइट AI159 को क्यों रद किया गया? एअर इंडिया ने विमान में तकनीकी खराबी की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। एअर इंडिया का कहना है कि एअरस्पेस की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है।

एअर इंडिया ने कहा-

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI159 को रद किया गया क्योंकि एअरक्राफ्ट मौजूद नहीं थे। एअर स्पेस में पाबंदियों और सुरक्षा चेकिंग के कारण फ्लाइट्स का शेड्यूल बढ़ गया है। ऐसे में अहमदाबाद से दिल्ली जाने के लिए एअरक्राफ्ट मौजूद नहीं था, जिसके कारण उड़ान रद कर दी गई।

यह भी पढ़ें- कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

यात्रियों में मची हलचल

बता दें कि फ्लाइट लेने के लिए ज्यादातर पैसेंजर्स एअरपोर्ट पहुंच चुके थे। ऐसे में फ्लाइट रद होने से सभी में अफरा-तफरी का माहौल है। एक यात्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "मैं लंदन जा रहा था, लेकिन मुझे अभी पता चला कि फ्लाइट रद कर दी गई है। क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट रद करने से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है और न ही किराया रिफंड करने के बारे में कुछ पता चला है।"

कल रवाना होगी फ्लाइट

एक दूसरे पैसेंजर ने कहा कि हमें अभी बताया गया कि फ्लाइट रद कर दी गई है। अब यह फ्लाइट कल सुबह 11:00 बजे लंदन के लिए रवाना होगी। इस फैसले से सभी यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

प्लेन क्रैश के बाद कल भरी थी पहली उड़ान

12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लंदन के लिए पहली फ्लाइट कल चली थी। AI 159 ने 200 यात्रियों के साथ बीती दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरी और शाम के 4:30 बजे लंदन पहुंची थी। वहीं, आज लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

12 जून को हुआ था प्लेन क्रैश

बता दें कि 12 जून को ठीक इसी समय अहमदाबाद से लंदन के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने उड़ान भरी थी। कुछ मिनट बाद ही विमान ने अचानक ऊपर उठना बंद कर दिया। पायलट ने विमान को ऊपर ले जाने की पूरी कोशिश की, मगर कुछ दूर जाकर ही विमान क्रैश हो गया। इस घटना में 241 यात्रियों समेत 279 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- 36 घंटे में 3 विमानों ने लिया यू-टर्न, एक की हुई इमरजेंसी लैंडिंग और 1 उड़ान रद; जानें क्या थी वजह