विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बम की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग और इंजन में खराबी... आसमान में 'आफत', जानिए 2 दिन में कितनी उड़ानें हुईं रद

Published: Tue, 17 Jun 2025 12:26 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Jun 2025 02:17 PM (GMT+05:30)

Planes Technical Issues अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हवाई यात्रा पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले 36 घंटे में 5 ...और पढ़ें

36 घंटे में 5 विमानों पर मंडराए संकट के बादल। फाइल फोटो
36 घंटे में 5 विमानों पर मंडराए संकट के बादल। फाइल फोटो

HighLights

  1. 36 घंटे में 5 विमानों पर आया संकट।
  2. रविवार को 1 विमान की केरल में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग।
  3. एअर इंडिया के 3 विमानों में आई तकनीकी खराबी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ान भरने के कुछ मिनटों में क्रैश हो गई। इस विमान हादसे में 241 यात्रियों समेत 279 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्लेन क्रैश के कुछ ही दिनों बाद लगातार कई विमानों में तकनीकी खराबी देखने को मिली है।

पिछले 36 घंटे में 5 विमानों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। इनमें से 3 विमान उड़ान भरने के फौरन बाद रनवे पर वापस लौट आए, तो एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। वहीं, अहमदाबाद जाने वाली एक फ्लाइट रद कर दी गई।

यह भी पढ़ें- Air India Plane Crash: पायलट सुमित सभरवाल का पार्थिव शव लाया गया मुंबई, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

1. ब्रिटिश फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग

केरल के तिरुवनंतपुरम में ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके पीछे की वजह विमान में ईंधन की कमी बताया गया था। रविवार की सुबह लगभग 9:20 बजे विमान ने ATC से संपर्क करते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी, जहां ईंधन भरने के बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी।

2. बम की धमकी से जर्मनी लौटा विमान

जर्मनी के फ्रैंकफुट से हैदराबाद आ रहे लुफ्थांसा के विमान LH752 को भी बम की धमकी के बाद यू-टर्न लेना पड़ा। रविवार की दोपहर 2:14 (भारत में शाम के 5:44 बजे) विमान ने फ्रैंकफुट से उड़ान भरी और तभी फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली, जिसके कारण फ्लाइट को फिर से फ्रैंकफुट हवाई अड्डे की तरफ मोड़ दिया गया। कई घंटों की चेकिंग के बाद विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ।

3. हांगकांग में 1 घंटे बाद वापस लौटा विमान

बीते दिन एअर इंडिया की फ्लाइट AI315, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। हालांकि 22,000 फीट की ऊंचाई पर जाकर इंजन में तकनीकी खराबी के कारण विमान नीचे गिरने लगा। ऐसे में पायलट ने आगे जाने से मना कर दिया और लगभग 1 घंटे के भीतर विमान को वापस हांगकांग एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

4. रांची के लिए उड़ा विमान दिल्ली लौटा

बीते दिन ही दिल्ली एअरपोर्ट से एअर इंडिया की एक फ्लाइट ने रांची के लिए उड़ना भरी थी। हालांकि, विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को दोबारा दिल्ली एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।

5. अहमदाबाद की फ्लाइट कैंसिल हुई

बीते दिन अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को अचानक रद कर दिया गया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार यह विमान शाम 06:35 बजे उड़ान भरने वाला था, जिसे सुबह 7:55 बजे अहमदाबाद पहुंचना था। हालांकि ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट रद कर दी गई।

बेशक इनमें से किसी भी फ्लाइट के साथ कोई घटना नहीं घटी। हालांकि उड़ान भरने के बाद विमानों की वापसी और विमानों में तेजी से होने वाली तकनीकी खराबी हवाई सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

6. विमान को बम से उड़ाने की धमकी

कोच्चि से दिल्ली आ रही एक विमान में बम की धमकी मिली। इस धमकी के बाद विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया। जांच जारी है।

7. अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 159 को रद कर दिया गया। विमान में तकनीकी खामी पाई गई थी। बोइंग 788 विमान मंगलवार दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरने वाला था।

8. इंजन में खराबी

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। विमान का एक इंजन खराब हो गया था। इसके चलते विमान की कोलकाता में लैंडिंग कराई गई।

यह भी पढ़ें- हांगकांग एअरपोर्ट से उड़ने के बाद 1 घंटे में क्यों वापस लौटा एअर इंडिया का विमान? पायलट और ATC की बातचीत का ऑडियो आया सामने