विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हांगकांग एअरपोर्ट से उड़ने के बाद 1 घंटे में क्यों वापस लौटा एअर इंडिया का विमान? पायलट और ATC की बातचीत का ऑडियो आया सामने

Published: Tue, 17 Jun 2025 10:14 AM (IST)

Hong Kong Air India Flight Landing हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 तकनीकी खराबी के कारण ...और पढ़ें

हांगकांग में एअर इंडिया के विमान की वापसी। फाइल फोटो
हांगकांग में एअर इंडिया के विमान की वापसी। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 ने टेकऑफ के 1 घंटे बाद ही रनवे पर वापसी कर ली। इसकी वजह थी विमान में आई तकनीकी खराबी, जिसके चलते पायलट ने प्लेन उड़ाने से मना कर दिया और विमान को दोबारा हांगकांग एअरपोर्ट पर लौटना पड़ा।

इस घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते कि पायलट और एटीसी के बीच बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें पायलट के शब्दों ने लोगों को हैरान कर दिया है।

1 घंटे में वापस लौटी फ्लाइट

एअर इंडिया के विमान AI315 ने सोमवार की दोपहर 12:20 बजे हांगकांग एअरपोर्ट से उड़ान भरी और लगभग 1 घंटे बाद ही बाद प्लेन वापस हांगकांग एअरपोर्ट पर लौट आया। सभी के मन में सवाल था कि 1 घंटे में आखिर ऐसा क्या हुआ, जो विमान को वापसी करनी पड़ी?

यह भी पढ़ें- Air India Plane Crash: विमान हादसे के शिकार 125 लोगों की DNA टेस्ट से शिनाख्त, 64 शव परिजनों को सौंपे गए

पायलट ने ATC से क्या कहा?

LiveATC.net पर एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से AI315 के पायलट की बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। इस ऑडियो में पायलट ATC को बताता है, "तकनीकी कारणों से हम हांगकांग के आसपास ही रहेंगे, शायद हमें हांगकांग वापस लौटना पड़े और इस समस्या को सही करना पड़े।"

पायलट ने ATC से कहा-

हम फ्लाइट को आगे नहीं ले जा सकते हैं।

22,000 फीट से गिरने लगा विमान

AirNav Radar के अनुसार, एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 ने सोमवार की दोपहर 12:20 बजे हांगकांग से उड़ान भरी। विमान 22,000 फीट तक गया और फिर अचानक नीचे गिरने लगा। यह एक बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान था, जो हांगकांग के समयानुसार ठीक 1:15 बजे हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोबारा लैंड हुआ।

एअर इंडिया ने जारी किया था बयान

AI315 की हांगकांग वापसी के बाद एअर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा था-

16 जून 2025 को हांगकांग से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI315 टेकऑफ के कुछ समय बाद ही हांगकांग वापस लौट आई है। विमान में तकनीकी खराबी थी। फ्लाइट को सुरक्षित हांगकांग एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया है। इसकी जांच की जा रही है।

एअर इंडिया ने बताया कि दिल्ली के लिए दूसरी फ्लाइट निर्धारित की गई है। पैसेंजर्स की सभी जरूरतों का ध्यान रखा जा रहा है, जिससे उन्हें कम से कम तकलीफ उठानी पड़े।

बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 हुआ था हादसे का शिकार

बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान ही क्रैश हुआ था, जिसमें सवार 241 लोगों की जान चली गई थी। यह भारतीय इतिहास के सबसे भयानक प्लेन हादसों में से एक था। विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के प्लेन की कोलकाता में लैंडिंग, विमान के इंजन में आई खराबी