विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहे एअर इंडिया के प्लेन की कोलकाता में लैंडिंग, विमान के इंजन में आई खराबी

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Tue, 17 Jun 2025 07:47 AM (GMT+05:30)

Air India Flight Kolkata Airport सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के ...और पढ़ें

एअर इंडिया के विमान में आई खराबी। फाइल फोटो
एअर इंडिया के विमान में आई खराबी। फाइल फोटो

HighLights

  1. सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान में आई खराबी।
  2. कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया।
  3. विमान के एक इंजन में आई थी खराबी।

पीटीआई, कोलकाता। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को कोलकाता में ही प्लेन से नीचे उतारना पड़ा। विमान का एक इंजन खराब हो गया था। ऐसे में प्लेन को कोलकाता एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया और सभी यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया।

आज सुबह हुई घोषणा

यह घटना मंगलवार की है। एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 रात 12:45 मिनट पर कोलकाता एअरपोर्ट पर लैंड हुई। हालांकि इंजन में खराबी के कारण विमान ने दोबारा उड़ान भरने में देरी कर दी। आज सुबह 05:20 बजे अनाउंसमेंट करते हुए यात्रियों से नीचे उतरने की गुजारिश की गई। फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह फैसला पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Plane Crash: ऑक्सीजन मास्क और हाथों में गीले कपड़े बांधकर निकाली जलती लाशें, हादसे के बाद देवदूत बनकर आए SDRF योद्धा

दिल्ली-रांची फ्लाइट में आई थी खराबी

बता दें कि इससे पहले एअर इंडिया के विमान में बीते दिन भी तकनीकी खराबी देखने को मिली थी। दिल्ली से रांची जा रही AI-9695 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण फ्लाइट को रनवे पर वापस लौटना पड़ा था।

हांगकांग में भी वापस लौटी फ्लाइट

इससे पहले सोमवार को ही हांगकांग से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI315 में भी तकनीकी खराबी के कारण प्लेन को वापस लौटना पड़ा था। इस प्लेन ने दोपहर 12:16 बजे हांगकांग एअरपोर्ट से उड़ान भरी और 90 मिनट बाद प्लेन दोबारा रनवे पर लैंड हो गया।

यह भी पढें- Air India Plane Crash: विमान हादसे के शिकार 125 लोगों की DNA टेस्ट से शिनाख्त, 64 शव परिजनों को सौंपे गए

खबर अपडेट की जा रहीइस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। है...