विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, खेलो इंडिया यूथ गेम्स का न्योता दिया

Published: Mon, 16 Nov 2026 05:00 AM (IST)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से मुलाकात कर लंबित सिंचाई परियोजनाओं के लिए मंजूरी और धनराशि मांगी।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने की पीएम मोदी के साथ मुलाकात।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने की पीएम मोदी के साथ मुलाकात।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मुलाकात की।

  2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए पीएम को न्योता दिया।

  3. लंबित सिंचाई परियोजनाओं हेतु मंजूरी और अतिरिक्त धनराशि की मांग की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और लंबित सिंचाई परियोजनाओं के लिए मंजूरी और धनराशि दिलाने तथा अंतरराज्यीय जल विवादों को सुलझाने में मदद मांगी।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी को 11 से 22 दिसंबर तक हैदराबाद में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के उद्घाटन और समापन समारोहों में शामिल होने का न्योता भी दिया।

पीएम आवास पर हुई मुलाकात

रेड्डी ने तेलंगाना के लिए विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना के तहत अतिरिक्त 5,000 करोड़ रुपये मांगे हैं। यह राशि उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मांगी गई है, जिनका 70 से 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में राज्य के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी, खेल मंत्री वाकिटि श्रीहरि और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद थे।

'सुप्रीम कोर्ट की रोक की वजह काम रहा धीमा'

उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य की पिछली और मौजूदा सरकारें पालमुरु-रंगारेड्डी, सीतम्मा सागर और डिंडी परियोजनाओं पर करीब 50 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी हैं, लेकिन कई वर्षों से काम धीमा है। इसकी एक वजह सुप्रीम कोर्ट की रोक भी रही है।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में बाइक रैली में शामिल हुए राहुल गांधी, गिग वर्कर्स की स्कूटी पर बैठे; सीएम रेवंत रेड्डी भी आए नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।