विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में बाइक रैली में शामिल हुए राहुल गांधी, गिग वर्कर्स की स्कूटी पर बैठे; सीएम रेवंत रेड्डी भी आए नजर

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैदराबाद में गिग वर्कर्स के साथ एक बाइक रैली में शामिल हुए।

गिग वर्कर्स के साथ रैली में शामिल हुए राहुल गांधी और सीएम रेवंत रेड्डी (फोटो-एएनआइ)

गिग वर्कर्स के साथ रैली में शामिल हुए राहुल गांधी और सीएम रेवंत रेड्डी (फोटो-एएनआइ)

HighLights

  1. राहुल गांधी ने हैदराबाद में गिग वर्कर्स रैली में भाग लिया।

  2. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी स्कूटी पर राहुल गांधी के साथ थे।

  3. यह रैली गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी स्कीम से पहले हुई।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना 'गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम' की शुरुआत से पहले आज शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद में गिग वर्कर्स के साथ एक बाइक रैली में शामिल हुए।

गिग वर्कर्स की इस रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के साथ नजर आए। रैली के दौरान राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी स्कूटी पर पीछे बैठे थे।

यह रैली शहर के आईटी कॉरिडोर में स्थित शिल्परामम सरकारी ऑडिटोरियम से शुरू होकर माधापुर के जयाभेरी ग्राउंड पर खत्म हुई।

गिग वर्कर्स के साथ रैली में शामिल हुए राहुल गांधी

गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम की शुरुआत के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए कदम उठाने के अपने वादे को पूरा कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा, 'मेरी तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ एक बैठक हुई थी। आपने मेरे साथ अपना दुख और दर्द साझा किया। उस समय, मैंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी, हमारे मुख्यमंत्री और हम सभी ने आपसे वादा किया था कि हम आपकी मांगों पर कदम उठाएंगे और आपकी मदद करने तथा आपकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आज, हम उसी वादे को पूरा कर रहे हैं।'

तेलंगाना सरकार ने मार्च में 'तेलंगाना प्लेटफॉर्म बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) बिल, 2026' पेश किया था। यह कानून, राहुल गांधी द्वारा अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान गिग वर्कर्स की चिंताओं को उठाए जाने के बाद लाया गया है।

यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने किया नजरबंद', तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।