Move to Jagran APP

इंडिगो यात्रियों को पूरी रात प्‍लेन में बैठने के लिए किया गया मजबूर, हुआ हंगामा, जानें क्‍या है कारण

मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार रात जयपुर वाली फ्लाइट के विमान में फंसे यात्रियों को बैठने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:17 PM (IST)
इंडिगो यात्रियों को पूरी रात प्‍लेन में बैठने के लिए किया गया मजबूर, हुआ हंगामा, जानें क्‍या है कारण
इंडिगो यात्रियों को पूरी रात प्‍लेन में बैठने के लिए किया गया मजबूर, हुआ हंगामा, जानें क्‍या है कारण

मुंबई, जेएनएन। जयपुर की उड़ान के यात्रियों ने मुंबई हवाईअड्डे पर फंसे इंडिगो के विमान में बुधवार को पूरी रात बैठे रहने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच की बात कही है। यह जानकारी उच्‍च अधिकारियों के सूत्रों ने दी है।

loksabha election banner

लगातार हो रही बारिश से विमान सेवाओं पर पड़ा असर
शहर में बुधवार को लगातार हो रही बारिश के बाद हवाई अड्डे पर इंडिगो की कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इससे इंडिगो का परिचालन प्रभावित हुआ। करीब 20 उड़ानों को रद्द किया गया, इनमें ज्‍यादातर उड़ान इंडिगो की थी। एक यात्री ने बताया, 'जयपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान का समय बुधवार रात 7:55 बजे तय था। लेकिन, विमान ने गुरुवार सुबह छह बजे मुंबई से उड़ान भरी। यह विमान आठ बजे जयपुर पहुंचा। सभी यात्रियों को उड़ान भरने तक विमान की सीट पर ही बैठे रहना पड़ा।' उन्होंने आगे कहा 'यात्रियों को खाना भी नहीं दिया गया। गुस्साए यात्री विमान से बाहर आ गए और हंगामा किया। कुछ लोगों ने तो सीआइएसएफ को भी बुला लिया।'

इंडिगो से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

डीजीसीए ने दिया जांच का आदेश
विमानन नियामक डीजीसीए के उच्‍चाधिकारियों ने गुरुवार को घटना के बारे में पूछे जाने पर बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना के बारे में इंडिगो से प्रतिक्रिया मांगी गई है। साथ ही बुधवार और गुरुवार को रद्द की गई उड़ानों की संख्‍या के बारे में जानकारी मांगी गई है।  

यह भी पढ़ें: नीरजा, जिस पर भारत को ही नहीं पाकिस्‍तान को भी है नाज, दिया था 'तमगा-ए-इंसानियत'

यह भी पढ़ें:  जब फ्लाइट में वॉशरूम जाने से रोके गए यात्री, जानें क्या था कारण


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.