'बेटे को लॉन्च करने की तैयारी', रेहान वाड्रा के प्रदर्शनी विवाद पर भाजपा ने प्रियंका पर साधा निशाना
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर विवाद गहरा गया है। भाजपा ने प्रियंका गांधी पर बेटे को राजनीति में लाने का आरोप लगाया।

बीजेपी ने प्रदर्शनी विवाद पर प्रियंका पर निशाना साधा।
HighLights
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से कुछ तस्वीरें हटाई गईं।
भाजपा ने प्रियंका पर बेटे को राजनीति में लाने का आरोप लगाया।
प्रियंका गांधी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास बताया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से कुछ तस्वीरें हटाए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने बेटे को राजनीति में लांच करना चाहती है। उन्हें अपने बेटे को राजनीति में लाने के लिए कोई दूसरा रास्ता खोजना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रियंका गांधी के आरोपों को फर्जी बताते हुए कहा कि बीकानेर हाउस की नीति के अनुसार, प्रदर्शनियों में राजनीतिक सामग्री प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत ऐसी सामग्री तत्काल हटाई जानी चाहिए। रेहान वाड्रा, प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। वह कलाकार और फोटोग्राफर हैं।
उन्होंने बुधवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली में हालिया विरोध प्रदर्शनों को दर्शाने वाली उनकी कई तस्वीरें एकल प्रदर्शनी से पहले हटा दी गईं। प्रियंका गांधी ने इस कदम को अनुचित बताते हुए आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज उनके बेटे के साथ ऐसा हुआ है, कल किसी अन्य कलाकार के साथ भी हो सकता है।भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि गांधी परिवार सत्ता में वापसी के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को लांच करने के बाद अब प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान वाड्रा को राजनीति में लाने के नए मिशन पर काम कर रही हैं।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
यह भी पढ़ें- 'जो सच है उसके साथ खड़े रहो...', बेटे रेहान की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटने पर बोलीं प्रियंका गांधी
