विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रथिंद्र बोस होंगे बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर, CM सुवेंदु अधिकारी बने प्रस्तावक

Published: Thu, 14 May 2026 01:15 PM (IST)

भाजपा ने कूचबिहार दक्षिण के विधायक रथिंद्र बोस को बंगाल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है।

विधायक रथिंद्र बोस की फाइल फोटो।

विधायक रथिंद्र बोस की फाइल फोटो।

HighLights

  1. रथिंद्र बोस बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर होंगे

  2. भाजपा ने बोस को स्पीकर पद का उम्मीदवार नामित किया

  3. सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बोस का नामांकन प्रस्तावित किया

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उत्तर बंगाल के कूचबिहार दक्षिण से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए रथिंद्र बोस बंगाल विधानसभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे। सत्तारूढ़ भाजपा ने स्पीकर पद के लिए गुरुवार को बोस को अपना उम्मीदवार नामित किया है। रथिंद्र बोस पहली बार के विधायक हैं।

Untitled design (57)

सीएम की मौजूदगी में नामांकन पत्र किया दाखिल

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में स्पीकर पद के लिए बोस ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पहले प्रस्तावक खुद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बने हैं जबकि दूसरे प्रस्तावक वरिष्ठ भाजपा विधायक दीपक बर्मन हैं।

यह भी पढ़ें- वकील की ड्रेस पहनकर कलकत्ता HC पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में पेश करेंगी दलीलें