वकील की ड्रेस पहनकर कलकत्ता HC पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले में पेश करेंगी दलीलें
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वकील का चोगा पहनकर कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंची। वह चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में दलीलें पेश करेंगी।
HighLights
ममता बनर्जी वकील की ड्रेस में हाई कोर्ट पहुंचीं
चुनाव बाद हिंसा से जुड़ी PIL पर दलीलें पेश करेंगी
पहले भी सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील पेश हो चुकी हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी, वकील का चोगा पहनकर, गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में चीफ जस्टिस हाई कोर्ट सुजॉय पाल के सामने वह दलील रखेंगी। उम्मीद है कि वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी।
SIR के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची थी
वहीं, ममता बनर्जी इससे पहले एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील पेश कर चुकी हैं। बता दें कि, यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी। ममता बनर्जी ने 1982 में जोगेश चंद्र कॉलेज ऑफ लॉ से अपनी कानून की डिग्री हासिल की थी।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हुई है। इस चुनाव में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं। वहीं, टीएमसी को 80 सीटें मिली हैं। पूर्व सीएम ममता बनर्जी का कहना था कि बीजेपी ने 100 सीटें लूट ली हैं। वहीं, प्रचंड बहुमत के बाद पश्चिम बंगाल में 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
