Move to Jagran APP

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 600 के पार, एक दिन में तीन की गई जान; जानें सभी राज्यों का हाल

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों में 43 विदेशी जान गंवाने वाले 10 व्यक्ति और उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके 43 लोग भी शामिल हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 07:05 AM (IST)
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 600 के पार, एक दिन में तीन की गई जान; जानें सभी राज्यों का हाल

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बुधवार को और तीन लोगों की जान चली गई। एक दिन में मृतकों की यह सबसे बड़ी संख्या है। देश में मरने वालों का आंकड़ा 12 पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश और गुजरात में दो महिलाओं और तमिलनाडु में एक पुरुष ने दम तोड़ दिया है। मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में यह पहली मौतें थीं, जबकि गुजरात में दूसरी। 76 से ज्यादा नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा भी 600 को पार कर गया है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 15 और केरल में नौ नए केस सामने आए हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 632 और मृतकों की संख्या 12 हो गई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने बुधवार को मदुरै में कहा कि कोरोना वायरस पॉजिटिव 54 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति शुगर, हाइपरटेंशन और फेफड़े की बीमारी से ग्रस्त था। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में 65 साल की एक महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला उज्जैन की रहने वाली थी।

अहमदाबाद में 85 साल की एक महिला ने भी कोरोना वायरस के चलते दम तोड़ दिया। महिला अन्य कई बीमारियों से भी ग्रसित थी और हाल ही में सऊदी अरब से लौटी थी। गुजरात में यह दूसरी मौत है, इससे पहले सूरत में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई थी। कर्नाटक में 75 साल की एक संदिग्ध संक्रमित महिला की मौत हो गई है। महिला की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन कोरोना की पुष्टि के लिए दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है। वह हाल ही में मक्का से लौटी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों में 43 विदेशी, जान गंवाने वाले 12 व्यक्ति और उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके 43 लोग भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को 15 नए संक्रमित मामले सामने आए और इनकी संख्या बढ़कर 122 हो गई है। मुंबई में सात, सांगली के इस्लामपुर में पांच और कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई और पनवेल में एक-एक केस सामने आया। नवी मुंबई में संक्रमित मिला व्यक्ति फिलीपींस के नागरिक के संपर्क में आया था, जिसकी हाल ही में मौत हो गई थी। हालांकि, वह संक्रमण से मुक्त हो चुका था।

केरल में नौ नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में इनकी संख्या 112 हो गई है। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने समीक्षा बैठक के बाद बताया कि नए केस में पलक्कड़ में दो, एर्नाकुलम में तीन, पतनमतिट्टा में दो और इडुक्की और कोझीकोड़ जिले में एक-एक मामला शामिल है। कर्नाटक में 10 नए संक्रमित केस सामने आए हैं और इनकी संख्या बढ़कर 51 हो गई है। तेलंगाना में तीन नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है।

तमिलनाडु में पांच नए केस मिले हैं, जिनमें इंडोनेशिया के चार नागरिक शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। आंध्र प्रदेश में दो नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। जबकि, उत्तर प्रदेश में दो नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 39 पर पहुंच गया है। गुजरात में भी चार लोगों को संक्रमित पाया गया है और यह संख्या 39 हो गई है। नए केस में एक व्यक्ति विदेश गया था। राज्य में एक करोड़ से ज्यादा लोगों पर नजर रखी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में चार नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं और इनकी संख्या 11 हो गई है। मध्य प्रदेश में छह नए मामले मिले हैं और संक्रमित 15 हो गए हैं। दो दिन के बाद दिल्ली में पांच नए केस सामने आए हैं और पीडि़तों का आंकड़ा 35 हो गया है। पंजाब में भी दो केस पाए गए हैं और संख्या 31 पर पहुंच गई है। बिहार में दो नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। उत्तराखंड में एक और केस के साथ संख्या पांच पर पहुंच गई है।

राजस्थान में छह नए माले में मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है। हरियाणा में एक नया मामला मिला है और आंकड़ा 18 पर पहुंच गया है। पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर के बाद मिजोरम की राजधानी आइजोल में भी एक पॉजिटिव मामला मिला है। यहां नीदरलैंड से लौटे 50 साल के व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। वह दोहा, दिल्ली और गुवाहाटी होते हुए यहां 16 मार्च को पहुंचा था।

केरल में नौ नए मामले

केरल में नौ नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में इनकी संख्या 112 हो गई है। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने समीक्षा बैठक के बाद बताया कि नए केस में पलक्कड़ में दो, एर्नाकुलम में तीन, पतनमतिट्टा में दो और इडुक्की और कोझीकोड़ जिले में एक-एक मामला शामिल है। इनमें से छह विदेश से लौटे थे, जबकि तीन एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे।

केरल में संक्रमितों की संख्या 39

तेलंगाना में तीन नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 39 हो गई है। तमिलनाडु में पांच नए केस मिले हैं, जिनमें इंडोनेशिया के चार नागरिक शामिल हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। जबकि, उत्तर प्रदेश में दो नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 39 पर पहुंच गया है। गुजरात में भी चार लोगों को संक्रमित पाया गया है और यह संख्या 39 हो गई है। नए केस में एक व्यक्ति विदेश गया था। राज्य में एक करोड़ से ज्यादा लोगों पर नजर रखी जा रही है।

जम्मू कश्मीर में पॉजिटिव केस की संख्या पहुंची 11

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में चार नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं और इनकी संख्या 11 हो गई है। मध्य प्रदेश में छह नए मामले मिले हैं और संक्रमित 15 हो गए हैं। दो दिन के बाद दिल्ली में पांच नए केस सामने आए हैं और पीडि़तों का आंकड़ा 35 हो गया है। पंजाब में भी दो केस पाए गए हैं और संख्या 31 पर पहुंच गई है। बिहार में दो नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। उत्तराखंड में एक और केस के साथ संख्या पांच पर पहुंच गई है। राजस्थान में पांच नए माले में मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर के बाद मिजोरम की राजधानी आइजोल में भी एक पॉजिटिव मामला मिला है। यहां नीदरलैंड से लौटे 50 साल के व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। वह दोहा, दिल्ली और गुवाहाटी होते हुए यहां 16 मार्च को पहुंचा था।

कोरोना का प्रसार

महाराष्ट्र -122 (तीन विदेशी)

केरल - 112 (सात विदेशी)

कर्नाटक - 41

उत्तर प्रदेश - 39 (तीन विदेशी)

तेलंगाना - 39 (11 विदेशी)

गुजरात - 39

राजस्थान - 37 (दो विदेशी)

दिल्ली - 35 (एक विदेशी)

पंजाब - 31

हरियाणा - 31 (14 विदेशी)

तमिलनाडु - 23

मध्य प्रदेश - 15

लद्दाख - 13 (दो ठीक हुए)

जम्मू-कश्मीर - 11

बंगाल - 9

आंध्र प्रदेश - 8

चंडीगढ़ - 7

उत्तराखंड - 5

बिहार -4

हिमाचल प्रदेश - 3

ओडिशा - 2

पुडुचेरी - 1

छत्तीसगढ़ -1

मणिपुर -1

मिजोरम -1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.