विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम मंदिर विवाद नहीं जनभावनाओं का सवाल: इंद्रेश कुमार

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sun, 16 Apr 2017 04:53 AM (IST)

बाबरी मस्जिद का निर्माण लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके किया गया था।

राम मंदिर विवाद नहीं जनभावनाओं का सवाल: इंद्रेश कुमार
राम मंदिर विवाद नहीं जनभावनाओं का सवाल: इंद्रेश कुमार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि कुछ लोग अयोध्या में राम मंदिर को एक विवाद का रूप बता रहे हैं जबकि यह एक विवाद न होकर लोगों की भावनाओं का सवाल है।

बाबरी मस्जिद का निर्माण लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके किया गया था। वह शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की दो दिवसीय वार्षिक आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा इतिहास गवाह है कि आज तक मुस्लिम समुदाय ने कभी भी वहां नमाज अता नहीं की, क्योंकि कुरान में यह बात स्पष्ट है कि किसी भी विवादित स्थान पर की गई इबादत को खुदा भी स्वीकार नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: भाजपा के 21 नेता निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे लिप्त

उन्होंने कहा कि समय, इतिहास व सत्य के साथ कभी सौदा नहीं किया जा सकता। यह मुद्दा सुलझना है, इसे हल होने से कोई नहीं रोक सकता। अब तो मुस्लिम संगठन भी अब राम मंदिर के निर्माण के समर्थन में उतर आए हैं। विरोध करने वालों को हठ छोड़ देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जाकिर नाइक के करीबी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।