विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राखी बिड़ला ने लाइन तोड़कर डाला वोट, लोगों का विरोध

By Edited By:
Published: Fri, 11 Apr 2014 08:18 AM (IST)Updated: Fri, 11 Apr 2014 08:19 AM (IST)

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राखी बिड़ला ने मंगोलपुरी में बिना पंक्ति में लगे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राखी बिड़ला ने मंगोलपुरी में बिना पंक्ति में लगे वोट डाल दिया। इसका कई लोगों ने विरोध किया और कहा कि राखी का यह रवैया आम आदमी जैसा नहीं है, जो पंक्ति में लगकर वोट डाले रहे हैं।

राखी बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे मंगोलपुरी यू-ब्लाक स्थित सर्वोदय विद्यालय में बने मतदान केंद्र संख्या 149 पर मतदान करने पहुंची थीं। वहां महिला व पुरुष पंक्ति में लगकर वोट डालने के लिए अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन राखी बिना पंक्ति में लगे ही मतदान केंद्र के अंदर चली गई और वोट डालकर निकल गई।

इससे पंक्ति में खडे़ लोग नाराज हो गए और इस पर आपत्ति जताई। हालांकि बाद में राखी ने सफाई दी कि वह पंक्ति में लगी थीं। लेकिन महिलाओं ने ही उन्हें आगे जाकर मतदान करने के लिए कहा था, जिससे उनका कीमती समय बर्बाद न हो। इसके बाद उन्होंने आगे जाकर मतदान किया था। बहरहाल, चुनाव के दिन एक और विवाद राखी से जुड़ गया है। इसके पूर्व वह पश्चिमी दिल्ली में एक महिला को जलाने के मामले में पुलिस से उलझने व मंगोलपुरी इलाके में एक बच्चे की गेंद उनकी कार पर गिरने के कारण विवादों में रह चुकी हैं।

पढ़ें: मतदाताओं ने दिखाया दम, दिल्ली में 2009 का रिकार्ड टूटा

पढ़ें: प्रत्याशी उतारने में सबसे आगे आप