बीवी को मनाने के लिए भतीजे की दे दी बलि, काले जादू के चक्कर में फंसकर किया ऐसा काम; जानकर कांप जाएगी रूह
राजस्थान के अलवर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए अपने छह साल के भतीजे की हत्या कर दी। तांत्रिक के कहने पर उसने बच्चे का गला रेत दिया। पुलिस ने हत्यारे चाचा और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि पत्नी को वापस लाने के लिए मनोज ने तांत्रिक सुनील कुमार से मदद मांगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले में एक ऐसा खौफनाक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक शख्स ने अपनी बीवी को मनाने के लिए अपने छह साल के मासूम भतीजे की जान ले ली। उसने तांत्रिक के कहने पर बच्चे का गला रेत दिया और खून निकालने की कोशिश की।
यह सब एक जादू-टोने के चक्कर में हुआ, ताकि उसकी बीवी वापस घर लौट आए। पुलिस ने हत्यारे चाचा और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव सराय कला में 19 जुलाई को यह हादसा हुआ। मासूम लोकेश उस दिन अचानक लापता हो गया।
उसी शाम उसकी लाश एक सुनसान इमारत में भूसे के ढेर के नीचे मिली। उसका गला काटा गया था और शरीर पर सिरिंज के कई निशान थे। पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने खून निकालकर काला जादू करना चाहा।
तात्रिंक का बहकावे में मासूम की ली जान
पुलिस की जांच में पता चला कि लोकेश का चाचा मनोज कुमार इस खौफनाक साजिश का मास्टरमाइंड था। उसने अपने बयान में कई झूठ बोले, लेकिन आखिरकार उसने सच उगल दिया। उसने बताया कि उसकी बीवी कुछ समय पहले झगड़े के बाद मायके चली गई थी। उसे वापस लाने के लिए मनोज ने तांत्रिक सुनील कुमार से मदद मांगी। सुनील ने 12,000 रुपये और एक बच्चे का खून और कलेजा मांगा ताकि जादू-टोना करके बीवी को काबू में किया जा सके।
मनोज अपने भांजे लोकेश को टॉफी दिलाने के बहाने घर से ले गया। फिर उसे गांव की एक टूटी-फूटी इमारत में ले जाकर गला घोंट दिया। उसने सिरिंज से बच्चे का खून निकालने की कोशिश की और लाश को भूसे में छिपा दिया, ताकि बाद में जिगर निकाल सके।
पुलिस की पूछताछ में उगला काला जादू का राज
लोकेश के गायब होने की खबर मिलते ही उसके पिता बिंटू ने पुलिस को बताया। पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और रात 8 बजे लाश बरामद कर ली। शुरुआत में मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने मनोज को शक के घेरे में ला दिया।
सख्त पूछताछ में मनोज ने सब कबूल कर लिया और तांत्रिक सुनील का नाम लिया। पुलिस ने 22 जुलाई को सुनील को भी हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: कालीकट से दोहा जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के चलते 2 घंटे बाद ही वापस लौटा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।